ASIA CUP 2022: भारत का एशिया कप जीतने का सपना तोड़ सकते हैं ये 2 पाकिस्तानी खिलाड़ी, चुटकियों में करते हैं काम-तमाम

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला हमें भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को देखने मिलेगा। भारत और पाकिस्तान पिछली बार 2021 टी20 विश्व कप में आपस में टकराई थी, जिसमें भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों के बीच यह मैच काफी ज्यादा जबदस्त रहने वाला हैं। देखना होगा की भारत अपना इतिहास दोहराएगी या फिर पाकिस्तान कमाल दिखाएगी।
पाकिस्तान की टीम बाबर आजम (BABAR AZAM) की कप्तानी में शानदार नजर आ रही हैं। भारत को अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए इन 2 खिलाड़ियों से संभल कर रहने की जरूरत हैं। आइए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं-
1. खुशदिल शाह

पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम ने बहुत पहले ही एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी थी। पाकिस्तान ने अपनी टीम में 27 साल के खुशदिल शाह को भी जगह दी हैं। खुशदिल शाह (KHUSDIL SHAH) गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के ही फुल पैकेज हैं, वह समय पर गेंद से जौहर दिखा सकते हैं वहीं कभी भी बल्लेबाजी से कमाल दिखा सकते हैं। टी20 फॉर्मेट में ऑलराऊंडर खिलाड़ी सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं, ऐसे में खुशदिल शाह पाकिस्तान के लिए एशिया कप में बहुत बड़ी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
खुशदिल के कारण पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप और भी ज्यादा मजबूत दिखाई देती हैं। पाकिस्तान द्वारा आयोजित सील 2020 के टी20 कप में शाह ने 35 गेंदों में शतक जड़ अपनी टीम को 217 रन के स्कोर तक पहुंचाया था। खुशदिल ने पाकिस्तान के लिए सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हैं। ऐसे में भारत को एशिया कप 2022 में इस धाकड़ खिलाड़ी से सतर्क रहने की जरूरत हैं।
2. मोहम्मद हसन

पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के शुरू होने से पहले सबसे बड़ा झटका शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) के बाहर होने पर लगा था। फिर पाकिस्तान ने 22 साल के युवा गेंदबाज मोहम्मद हसनैन (MOH. HASNANIN) को शाहीन के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना। हसनैन पाकिस्तान के लिए अब तक 18 अंतराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होने 17 विकेट झटके हैं।
हसनैन अब तक भारत के आगे खेलते हुए नजर नहीं आए ऐसे में भारतीय टीम उनके अटैक से परे नहीं हैं जो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हसनैन शाहीन से भी ज्यादा खतरनाक साबित होते नजर आ सकते हैं। इसलिए भारत को इस युवा खिलाड़ी से ज्यादा संभल कर रहने की जरूरत हैं।
Tags: एशिया कप 2022, खुशदिल शाह, भारत बनाम पाकिस्तान, मोहम्मद हसनैन, रोहित शर्मा,