शाहीन अफरीदीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। पाकिस्तान की टीम ने बहुत पहले ही एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन 20 अगस्त को यह खबर आयी कि पाकिस्तान के बड़े मैच विनर शाहीन शाह अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में हसन अली (HASAN ALI) जैसे खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने जाने की खबर आ रही थी। लेकिन आज पाकिस्तान ने शाहीन शाह अफरीदी का रिप्लेसमेंट एशिया कप के लिए चुन लिया हैं। जिसकी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज 22 अगस्त को दी हैं।
मोहम्मद हसनैन ने शाहीन अफरीदी को किया रिप्लेस

बाबर आजम (BABAR AZAM) की कप्तानी में पाकिस्तान नए मुकाम हासिल कर रही हैं। लेकिन एशिया कप (ASIA CUP) से पहले पाकिस्तान की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लग गया था। पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) एशिया कप से घुटने की चोट से बाहर हो चुके हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी हैं। मोहम्मद हसनैन (MOH. HASNAIN) ने शाहीन अफरीदी को एशिया कप में रिप्लेस किया हैं। बोर्ड ने आधिकारीक जानकारी में लिखा हैं-
“मोहम्मद हसनैन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले एसीसी टी20 एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में शाहीन शाह अफरीदी की जगह लेंगे। 22 वर्षीय हसनैन ने 18 T20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं। हसनैन यूनाइटेड किंगडम से टीम में शामिल होंगे, जहां वह द हंड्रेड प्रतियोगिता में ओवल अजेय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”
Hasnain to replace Shaheen in Asia Cup
Read details here ⤵️https://t.co/1BSEfF6KMl
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) August 22, 2022
एशिया कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान , हैदर अली , हारिस रउफ , इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज , मोहम्मद रिजवान , मोहम्मद वसीम जूनियर , नसीम शाह, शाहनवाज दहानी और उस्मान कादिर।

