ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा की सेना को इन 2 खिलाड़ियों की खलेगी कमी, ताबड़तोड़ प्रदर्शन से कभी भी पलट देते थे मैच

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में अपने जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) को सफलतापूर्वक खत्म किया हैं। टीम इस दौरे के बाद एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के लिए रवाना हो चुकी हैं। भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को खेलेगी। एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को भारत को विजेता बनवाते नजर आए थे। इस बार भी रोहित शर्मा ही कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आने वाले हैं। बीसीसीआई द्वारा एशिया कप के लिए टीम की घोषणा बहुत पहले ही की जा चुकी हैं।
रोहित शर्मा की टीम में तेज गेंदबाजी अटैक की कमी खलती हुई नजर आ रही हैं। एशिया कप में भारत के पास अनुभवी तेज गेंदबाज की तादाद कम हैं। वो दो तेज गेंदबाज भारतीय खिलाड़ी जो एशिया कप का हिस्सा रहते तो भारतीय टीम और भी ज्यादा मजबूत पक्ष में रहती। आइए आपको उन दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं-
1. जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय टीम है अधूरी
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ही हैं, लेकिन चोट के चलते उन्हें एशिया कप जैसा टूर्नामेंट छोड़ना पड़ रहा हैं। टी20 विश्व कप 2022 से पहले उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। जसप्रीत बुमराह की टीम में मौजूदगी टीम को हमेशा मजबूत पक्ष में रखती हैं, एशिया कप में अगर किसी खिलाड़ी की कमी सबसे ज्यादा खलेगी वह जसप्रीत बुमराह ही हैं।
जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही हैं। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल हैं। इनमें से दो गेंदबाजों को डेब्यू किए ज्यादा समय नहीं हुआ हैं। बड़े टूर्नामेंट में हमेशा अनुभवी खिलाड़ी का अनुभव काफी ज्यादा काम आता हैं। उम्मीद रहेगी की भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट एशिया कप में नया इतिहास रचती नजर आए।
2. हर्षल पटेल देते भारतीय टीम को नियंत्रण
हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) पिछले कुछ समय से आईपीएल और भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। चोट के चलते हर्षल पटेल को भी एशिया कप से बाहर होना पड़ा। हर्षल एक मैच विनर गेंदबाज हैं वह टीम को जब जरूरत पड़ती हैं तब विकेट दिलाते हुए नजर आते हैं। साथ ही में हर्षल हिटिंग पावर भी रखते हैं।
एशिया कप के बड़े मंच पर हर्षल की कमी भी भारतीय टीम को काफी ज्यादा खलनी वाली हैं। हर्षल पटेल वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के चलते ही वो एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए। हर्षल पटेल की गैर मौजूदगी रोहित शर्मा की टीम को मुश्किलों में डालने का काम कर सकती हैं।
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
Tags: एशिया कप 2022, जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, हर्षल पटेल,