VIDEO: हार्दिक पांड्या ने सरेआम उड़ाया जसप्रीत बुमराह का मजाक, बॉलिंग एक्शन को किया कॉपी

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम इंडिया (Team India) के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हैं, दोनों ही खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच पलटने का दम रखते हैं। साथ ही पांड्या और बुमराह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करना जानते हैं, लेकिन इस बार ये 2 दिग्गज किसी और चीज को लेकर ही खबरों में हैं।
आगामी एशिया कप 2022 से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल होने के चलते बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में भारत को अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान का सामना करना है, ऐसे में टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की धुरी माने जाने वाले बुमराह की कमी भारत को जरूर खलेगी। लेकिन ऐसा लगता है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जस्सी की कमी पूरी करने का जिम्मा उठा लिया है।
हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह का एक्शन किया कॉपी
टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साल 2022 में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। लगभग 6 महीने के बाद नेशनल टीम में अपनी जगह बनाने के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा का भरोसा भी जीत लिया है। हाल ही में इंग्लैंड के मैदान पर पूरी दुनिया ने हार्दिक की तेज रफ्तार गेंदों का जादू देखा था। ऐसे में लगता है कि पांड्या एशिया कप 2022 में जसप्रीत बुमराह की जगह भी ले सकते हैं।
इसी के मुताबिक उन्होंने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें ऑलराउंडर ने जसप्रीत (Jasprit Bumrah) का एक्शन कॉपी किया है और फिर उन्हीं के अंदाज में विकेट लेने का अंदाज भी मनाया है। साथ ही हार्दिक ने कैप्शन में लिखा – फॉर्म कैसा है बूम (बूमराह) सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
हार्दिक ने कुछ ऐसे लिए जसप्रीत बुमराह के मजे
बुमराह ने इन दिनों NCA में फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं
एशिया कप का है सभी फैन्स को इंतजार
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के करियर में कई एक जैसी चीजे हैं, जिसमें से एक है दोनों खिलाड़ी का टी-20 डेब्यू। बुमराह और हार्दिक ने एक साथ टीम इंडिया के लिए टी-20 प्रारूप में डेब्यू किया था, दोनों का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था और दोनों मुंबई टीम से काफी समय तक साथ खेले हैं।
अब एशिया कप 2022 का सभी भारतीय फैन्स को इंतजार है, जहां इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान से होगा। ये मैच 28 अगस्त के दिन दुबई के मैदान पर खेला जाना है, जिसे लेकर हर कोई उत्साहित है।
Tags: जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या,