Asia Cup 2022: एशिया कप के लिए भारत ने बाँधी अपनी कमर! जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

एशिया कप (ASIA CUP 2022) इसी महीने 27 अगस्त से शुरु होने वाला है। इस टूर्नामेंट में 28 अगस्त को टीम इंडिया (Team India) का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा, इस मैच को लेकर फैंस में काफ़ी उत्साह दिखाई दे रहा है। यूएई में खेले जाने इस टूर्नामेंट को पहले श्रीलंका में खेला जाना था, लेकिन वहां के हालातों को देखते हुए इसके यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी इंडिया ने एशिया कप (ASIA CUP 2022) के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है।
वहीं, पाकिस्तान ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में दो ग्रुप में टीमें हैं। ग्रुप ए और ग्रुप बी. ग्रुप ए में इंडिया, पाकिस्तान और एक क्वालिफायर टीम शामिल होगी। ग्रुप बी में श्रीलंका बांग्लादेश और अफगानिस्तान मौजूद है। इस टूर्नामेंट की शुरआत 27 अगस्त से होगी और वहीं, इसका फाइनल मैच 11 सितंबर, रविवार को दुबई के इंटरनेशनल मैदान में खेला जायेगा। तो आइए जानते हैं क्यो होगा इंडिया का पूरा शेड्यूल।
टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया
इस टूर्नामेंट में इंडिया का सबसे पहला मैच 28, अगस्त, रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
इंडिया का दूसरा मैच टीम इंडिया और क्वालीफायर टीम के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
इसके बाद दोनों ग्रुप में मौजूद दो टीम में टॉप 4 में पहुंचेंगी और फिर सुपर 4 के बीच मुकाबला होगा।
कहा देख सकेंगे एशिया कप लाइव
टीम इंडिया
एशिया कप को टीवी पर लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्सा का रुख करना होगा, जहां होने वाले सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। एशिया कप में खेले जाने वाले सभी मैच शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे। इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी, जहां आप सभी मैचों को अपने मोबाइल पर लाइव देख सकेंगे।
Tags: Asia Cup 2022, एशिया कप, टीम इंडिया, पाकिस्तान,