Asia Cup 2022: सुनील गावस्कर ने केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी की करी मांग
Asia Cup 2022: केएल राहुल की बल्लेबाजी को लेकर बुरी तरह भड़क गए दिग्गज सुनील गावस्कर, इस खिलाड़ी को मिले मौका

Asia Cup 2022: भारतीय टीम एशिया कप के दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से हराकर सुपर 4 में एंट्री ले चुकी है। इस मैच में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने बढ़िया करतब दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली।हांगकांग के खिलाफ मैच में 6 गेंदों में छह छक्के और 4 चौकों की सहायता से 261.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 68 रन बनाए, तो वहीं विराट कोहली के बारे में बात करें। तो वह भी अपने फॉर्म में लौटने का पूरा पूरा इशारा कर रहे हैं और उन्होंने 59 रन बनाए हैं।

नहीं दिखाया केएल राहुल के बल्ले ने कमाल

भारतीय टीम के जाने वाले बल्लेबाज केएल राहुल समय खराब फॉर्म में चल रहे हैं। चोट के बाद वापसी करने वाले केएल राहुल का बल्ला अभी ढंग से कमाल नहीं दिखा पा रहा है। वह पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए। दूसरे मैच में 39 गेंदों पर वह केवल 36 रन ही बना पाए। अपनी धीमी रफ्तार की बल्लेबाजी के कारण उनको लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ी।

सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को मांगा

तो वही केएल राहुल की बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए पूर्व कप्तान और भारतीय सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल से उनको रिप्लेस करने की मांग की है। गावस्कर ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल को बढ़िया बल्लेबाज बताया है और इसी के साथ कहा है कि शुभमन ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।

जिसके बाद केएल राहुल की जगह खतरे में लग रही है। टीम वर्ल्ड कप के मद्देनजर सोच रही है, तो हर एक मैच जरूरी है। राहुल के बल्ले से इस समय रन नहीं बन रहे हैं जो की चिंता का विषय है। राहुल के चोट लगने के बाद जब से वह वापस आए हैं उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है।

इसे भी पढ़ें-Hardik Pandya की तारीफ करते हुए Mohammed Shami की पत्नी Hasin Jahan ने कसा पति पर तंज, भड़के प्लेयर के फैंस