Hardik Pandya की तारीफ करते हुए Mohammed Shami की पत्नी Hasin Jahan ने कसा पति पर तंज, भड़के प्लेयर के फैंस

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हसीन जहां और शमी अपने पारिवारिक झगड़ों को लेकर चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। हसीन जहां अपने पति समय को जलील करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। उन्होंने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फोटो शेयर कर इशारों इशारों पर अपने पति मोहम्मद शमी को निशाना बनाया।
लिखा इस तरह का कैप्शन
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है यह तो सभी लोग जानते हैं पाकिस्तान और हांगकांग को हराकर भारत ने top 4 में जगह बना ली है। फिलहाल टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारतीय जनता को खुश कर दिया है। उस मुकाबले में मिली जीत के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से जश्न मनाने का मौका मिला तो वहीं गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी इस खुशी में शिरकत की।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या की फोटो शेयर करें और उसमें कैप्शन लिखा कि बधाई एक यादगार जीत देश को जिताने के लिए हमारे टाइगर्स को कोटि-कोटि धन्यवाद। यह तो होना ही था देश का गद्दार देश की गरिमा इमानदारो देशभक्तों से बचती है ना कि क्रिमिनल औरतबाजो से।
फैंस ने लगाई फटकार
उनके इस कैप्शन को पढ़ने के बाद साफ तौर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने पति मोहम्मद शमी की ओर इशारा करते हुए यह कैप्शन लिखा है उनके इस पोस्ट के बाद भारतीय फैंस बहुत नाराज नजर आ रहे हैं और फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर के समर्थन में उतर आए हैं।
शमी के देशभक्ति पर सवाल उठाने वाली हसीन जहां को लोग भला बुरा कह रहे हैं। ज्ञात हो कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी का पारिवारिक विवाद खत्म होने का नाम नहीं लेता है। हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी वजह से दोनों अलग रह रहे हैं।
Tags: मोहम्मद शमी, हसीन जहां, हार्दिक पांड्या,