15 मिनट में आशीष नेहरा ने बनाया था शादी का प्लान, बड़ी दिलचस्प हैं नेहरा जी और उनकी पत्नी रूशमा की कहानी

By Twinkle Chaturvedi On June 6th, 2022
15 मिनट में आशीष नेहरा ने बनाया था शादी का प्लान, बड़ी दिलचस्प हैं नेहरा जी और उनकी पत्नी रूशमा की कहानी

आईपीएल 2022 (IPL) का 15वां सीजन खत्म हो चुका हैं। गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा (ASHISH MEHRA) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया हैं। आशीष नेहरा पहले भारतीय कोच हैं जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी में अपने नाम की हैं। आज हम आपको नेहरा जी की और उनकी पत्नी रूशमा नेहरा (RUSHMA NEHRA) की दिलचस्प प्रेम कहानी से अवगत कराने वाले हैं। दोनों ने ही 15 मिनटों में शादी का प्लान बनाया था।

इंग्लैंड दौरे के दौरान पहली बार मिले थे आशीष नेहरा और रूशमा

Ashish Nehra Love Story: काफी दिलचस्प है 'नेहरा जी' की लवस्टोरी, ओवल में हुई थी रुश्मा से मुलाकात - Cricket AajTak

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्टार गेंदबाज आशीष नेहरा ने 2 अप्रैल 2009 को दिल्ली में गुजरात की रूशमा से शादी की थी। क्रिकेट की दुनिया के ये पॉवर कपल सादगी और प्यार से अपना जीवन बिताते नज़र आते हैं। नेहरा जी और रूशमा की पहली मुलाकात साल 2002 में हुई थी। तब आशीष नेहरा इंग्लैंड के दौरे पर थे। इस दौरान रूशमा मैच देखने पहुंची थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई।

आशीष नेहरा के प्रपोज़ को रूशमा ने समझ लिया था मज़ाक

Ashish Nehra Love Story: काफी दिलचस्प है 'नेहरा जी' की लवस्टोरी, ओवल में हुई थी रुश्मा से मुलाकात - Cricket AajTak

आशीष नेहरा और रूशमा नेहरा ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जब नेहरा जी ने रूशमा को शादी के लिए प्रपोज किया था जब रूशमा को लगा था कि आशीष मज़ाक कर रहे हैं। और उन्होने कुछ जवाब नहीं दिया था। अगले दिन दोबारा आशीष ने रूशमा को प्रपोज किया और फिर अंदाजा हुआ की वो मज़ाक नहीं कर रहे हैं। और फिर उन्होने शादी के लिए हां कह दिया। आशीष नेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सिर्फ 15 मिनट के दौरान शादी का प्लान बना था और एक हफ्ते के अंदर ही दोनों ने शादी कर ली थी।

अपनी शादी के 2 साल बाद आशीष ने भारत को 2011 विश्व कप में भाग लिया था और भारत को चैंपियन बनाने में योगदान दिया था। नेहरा जी और रूशमा को दो बच्चे हैं बेटी का नाम एरियाना नेहरा और बेटे का नाम आरूष नेहरा हैं। आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीतने के बाद नेहरा फैमिली ट्रॉफी के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखी थी।

Tags: आईपीएल 2022, आशीष नेहरा, गुजरात टाइटंस, भारतीय क्रिकेट टीम, रूशमा नेहरा,