Arshdeep Singh को लोगों ने किया ट्रोल तो सपोर्ट में आए कप्तान रोहित शर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

By Satyodaya On September 7th, 2022
Arshdeep Singh को लोगों ने किया ट्रोल तो सपोर्ट में आए कप्तान रोहित शर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

जब से एशिया कप 2022 सुपर 4 के राउंड दो मुकाबलों में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने मामूली सा कैच छोड़ा है, तभी से ट्रोलर्स अर्शदीप सिंह की क्लास लगाने में लगे हुए हैं और उनको भला-बुरा कह रहे हैं। लगातार भारत दो बार पहले पाकिस्तान फिर श्रीलंका से हार का सामना कर चुका है। अब लोग इस हार का मुख्य कारण अर्शदीप सिंह को बता रहे हैं और उन पर कमेंट कर रहे हैं, लेकिन हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के युवा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर बात की और बयान दिया, जिसकी हर जगह बात हो रही है।

रोहित शर्मा ने दिया बयान

Arshdeep Singh को लोगों ने किया ट्रोल तो सपोर्ट में आए कप्तान रोहित शर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

राउंड टू मुकाबले के अपने दूसरे मैच में भारत को हार देखनी पड़ी। कुछ मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला भी ज्यादा कमाल नहीं कर पा रहा था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने जमकर रन बनाए। पर इसके बाद भी टीम को हार देखनी पड़ी । टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार गेंदबाजों को बताया जा रहा है।जिन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों पर रन बरसाए।

Arshdeep Singh को लोगों ने किया ट्रोल तो सपोर्ट में आए कप्तान रोहित शर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

अर्शदीप सिंह ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने केवल 3.5 ओवर्स में 10.40 की इकोनामी रेट से 40 रन लुटाए। ज्ञात हो कि बीते मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भी कैच छोड़ने के बाद अर्शदीप सिंह पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे थे। अब मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने उनका साथ दिया है।

रोहित शर्मा ने अर्शदीप के बचाव में कहा कि

“अर्शदीप सिंह कैच छोड़ने के बाद बेहद ही ज्यादा निराश हो चुके थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने 20वें ओवर में शानदार कमबैक किया। हम सोशल मीडिया में ज्यादा नहीं देखते हैं क्योंकि वहां बहुत कुछ हो रहा है।”

फाइनल में पहुंचना मुश्किल

Arshdeep Singh को लोगों ने किया ट्रोल तो सपोर्ट में आए कप्तान रोहित शर्मा, लगाई ट्रोलर्स की क्लास

पाक फिर अब श्रीलंका से हार मिलने के बाद भारत के लिए फाइनल का सफर बहुत मुश्किल है। टीम इंडिया की जीत अब पाकिस्तान के हार पर निर्भर हो चुकी है। फिलहाल ज्ञात हो कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की है और ऐसे में उसे हराना किसी भी टीम के लिए बहुत मुश्किल है।

Read More-Ravindra Jadeja के घुटने की सर्जरी हुई सफल, ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट करके दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, रोहित शर्मा,