Ravindra Jadeja के घुटने की सर्जरी हुई सफल, ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट करके दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

Ravindra Jadeja की सर्जरी हुई सफल, ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट कर दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

एशिया कप 2022 के बीच भारतीय टीम और टीम के प्रशंसकों को बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चोट लगने की वजह से वह टूर्नामेंट से आउट हो गए। उनको घुटने पर चोट लगी। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर अपने हेल्थ के बारे में सब को बताया है। इसी के साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के जरिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को थैंक यू लिखा। आइए जानते हैं उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में…

Ravindra Jadeja ने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को अपने हेल्थ से जुड़ी बातें बताई। उन्होंने बताया कि उनके घुटने की सर्जरी सफल हुई है और वह बहुत जल्दी रिकवर करेंगे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने लिखा कि

” मेरी सर्जरी सफल रही। बीसीसीआई, मेरे साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और प्रशंसक का सपोर्ट और इसका हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जल्द से जल्द क्रिकेट में वापस आने की कोशिश करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।”

टीम इंडिया की हो रही चिंता

Ravindra Jadeja की सर्जरी हुई सफल, ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट कर दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

चोट लगने की वजह से रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) परेशान है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के माथे पर भी चिंता की लकीरें बढ़ चुकी है। एशिया कप 2022 को रवींद्र जडेजा को छोड़ना पड़ा, जिसकी वजह से अक्षर पटेल टीम में शामिल हुए। जडेजा की फील्डिंग, बैटिंग और बॉलिंग भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पावर है।

ऐसे में यदि t20 वर्ल्ड कप खेलने पहले वह सही नहीं होते हैं तो बोर्ड को उनका रिप्लेसमेंट जोड़ना पड़ जाएगा। उनकी सर्जरी तो हो चुकी है, लेकिन अभी तक यह क्लियर नहीं हुआ है कि वह आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष t20 वर्ल्ड कप में शिरकत कर पाएंगे या नहीं।

इसे भी पढ़ें- Virat Kohli ने फिर से ले लिया बीसीसीआई से पंगा, धोनी की तारीफ करके बुरे फंसे किंग कोहली