Virat Kohli ने फिर से ले लिया बीसीसीआई से पंगा, धोनी की तारीफ करके बुरे फंसे किंग कोहली
Virat Kohli ने फिर से ले लिया बीसीसीआई से पंगा, धोनी की तारीफ करके बुरे फंसे किंग कोहली

टीम इंडिया को एशिया कप के सुपर 4 में पाक से हार का सामना करना पड़ा, जोकि भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है, लेकिन इसी के साथ ही इस हार में भारत के लिए कुछ अच्छा भी हो गया। भारत के जाने-माने खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी खोई हुई फॉर्म भी वापस पाई। अपनी बल्लेबाजी से कोहली ने सबका दिल जीता। लंबे समय से वह अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे थे। पर उन्होंने पाक के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ही मैच के बाद कुछ ऐसा भी हुआ जिसको लेकर वह काफी चर्चा में रहे।

धोनी को लेकर Virat Kohli ने दिया बयान

मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें बातचीत के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बयान दिया उन्होंने ऐसा इशारा दिया कि उन्हें बीसीसीआई और किसी भी पूर्व क्रिकेटर द्वारा कोई सपोर्ट नहीं मिला जिस समय उनको साथ मिलना चाहिए था। इस पर मैनेजमेंट टीम की ओर से कहा गया कि

” हर किसी ने विराट को बैक किया।  टीम के हर खिलाड़ी से लेकर बीसीसीआई तक सबने यही कहना कि उन्हें सपोर्ट नहीं किया गया। यह सच नहीं है उन्हें ब्रेक दिया गया, जिससे वह वापसी करता है। उनको लगातार आराम दिया गया। जब उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तब बीसीसीआई के लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भी दी थी। मुझे नहीं समझ में आया की विराट को किसी ने सपोर्ट नहीं किया।”

सपोर्ट में केवल धोनी

अपने बयान में विराट कोहली (Virat Kohli) ने कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि

” मैं केवल इतना ही कहूंगा जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी तब मेरे पास केवल एमएस धोनी का मैसेज आया था। कई लोगों के पास मेरा नंबर था लेकिन मुझे मैसेज या कॉल किसी ने नहीं किया हम दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान है। हमें एक दूसरे से कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। यह बातें मेरे लिए मुख्य है मैं अपना जीवन इमानदारी से जीता हूं और इस तरह की चीजें मेरे लिए मायने रखती।”

इसे भी पढ़ें-Athiya Shetty और KL Rahul का वेडिंग वेन्यू हुआ डिसाइड, इस लोकेशन पर कपल लेगा सात फेरे