टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी ने कर ली थी अपने दोस्त की बहन से शादी, तोड़ी थी धर्म की भी दिवार

By Tanu Chaturvedi On February 3rd, 2023
अजीत अगरकर

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर ने टीम इंडिया को अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, अजीत ने मजहब की दीवार तोड़कर अपने दोस्त की बहन से शादी कर ली थी। प्यार के लिए अजीत ने धर्म की सभी दीवार भी तोड़ दी थी और परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। आइए आपको बताते हैं क्यों चर्चा में हैं अजीत…

दोस्त की बहन से की थी शादी

अजीत अगरकर ने अपने ही दोस्त की बहन से शादी की थी। अजीत की पत्नी फातिमा उनके दोस्त मजहर की बहन हैं। दोनों की मुलाकात मैच के दौरान हुई थी। मैच देखने के वक्त दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अजीत का जन्म एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब फातिमा मुस्लिम थीं। इसी वजह से अजीत को शादी करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। अजीत अपनी फैमिली के साथ इन्ज्वाय करते हुए कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं, जिसे फैंस काफी लाइक और कमेंट देते हैं।

परिवार वाले शादी से नहीं थे खुश

अजीत के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दुनिया की परवाह ना करते हुए साल 2002 में फातिमा से शादी कर ली। दोनों साथ में खुशनुमा जिंदगी बिता रहे हैं। आज अजीत और फातिमा का एक बेटा है, जिसका नाम राज है।

टीम इंडिया के लिए खेले हैं कई मैच

अजीत अगरकर ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने साल 1999 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 58 विकेट लिए। 191 वनडे मैचों में उनके नाम 288 विकेट हैं। अजीत अगरकर ने 4 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले भी खेले। साल 2007 में उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया।

 

Tags: अजीत अगरकर, टीम इंडिया,