Ajit Agarkar
Ajit Agarkar

Ajit Agarkar: वेस्टइंडीज का दौरा शुरू होने जा रहा है. इसके पहले अभी टीम इंडिया की घोषणा होना बाकी है. बता दें की, टीम इंडिया के ऊपर इस बार ज़बरदस्त प्रेशर होने वाला है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों के ऊपर भी तलवार लटक रही है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है की इस बार टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बदल गए हैं. चीफ सिलेक्टर अब अजित अगरकर हो गए है.अ बी वो बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.

Ajit Agarkar लेने जा रहा बड़ा फैसला, अब होंगे ये बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के टीम इंडिया का सिलेक्टर बनने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का नया युग शुरू हो गया है. अब टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव नज़र आने वाले हैं. कहते हैं की चेतन शर्मा की मौजूदगी में प्लेयर ने खूब मजे किए हैं.

लेकिन फ़िलहाल तो ऐसा अब नहीं होने वाला है. टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेल चुके अजीत (Ajit Agarkar) रोहित शर्मा के साथ भी लंबे समय तक डोमेस्टिक क्रिकेट खेले हैं. अब अजित ने चयनकर्ता बनते ही सब कुछ बदलने का फैसला किया है.

जल्दी ही होने वाला है T20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब जल्दी ही T20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा. इसमें कई चीज़े बदली हुई देखेंगी. बता दें की, T20 की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. वो इसमें बतौर कप्तान नज़र आने वाले हैं.

बताया जा रहा है की, इस बार अब सीनियर खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी उम्मीद दिखाई दे रही है. युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था और ऐसे सीनियर प्लेयर हैं जिन्होंने उम्मीद बहुत बेकार खेला था.

 

ये भी पढ़ें: World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया को मिला हेड कोच, जल्दी-जल्दी में लिया गया सबसे बड़ा फैसला