सनराइजर्स ने दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी को बनाया अपना नया कप्तान, दिग्गज को कर दिया इंग्रोर

एडन मार्क्रम

टीम इंडिया के आईपीएल (IPL) से पहले जनवरी में खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग खेलनी है। इस लीग में आईपीएल की 6 टीमें हिस्सी लेंगी। शुक्रवार को इन्हीं में से एक फ्रेंचाइजी सनराइजर्स केपटाउन ने आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टी20 लीग के लिए सनराइजर्स केपटाउन के नए कप्तान अब एडन मार्क्रम (Aiden Markram) होंगे।

सनराइजर्स ने ट्वीट में दी जानकारी

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए सनराइजर्स केपटाउन ने एडन मार्क्रम को अपना कप्तान चुना है। फ्रेंचाइजी ने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए ‘ईस्‍टर्न केप आपका इंतज़ार खत्म हुआ और समय है सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप के कप्तान की घोषणा करने का, जो कि एडन मार्क्रम होंगे।’

एडन मार्क्रम को टीम ने ऑक्शन के पहले ही फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ लिया है। एडन आईपीएल में भी सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी हैदराबाद के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें पिछली साल फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में खरीकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। वहीं, खबरे हैं कि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक साउथ अफ्रीका की इसी लीग में खेलने वाले थे, लेकिन सेहत का हवाला देते हुए अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे। हैरी को आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

ऐसा रहा है एडन मार्क्रम का करियर

28 साल के एडन मार्क्रम साउथ अफ्रीका टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 20 मैच खेले जिनमें उन्होंने 527 रन बनाए हैं। एडन ने पिछले आईपीएल में अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 350 से भी ज्यादा रन बनाए थे। टीम ने एडन को उनके पिछले साल के परफार्म को देखते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी कप्तान बना रही है, क्योंकि उन्हें कुछ मैचों में कप्तानी का भी अनुभव है। इसके अलावा वो वह साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप जीता चुके हैं।