“आप जितने अच्छे खिलाड़ी उससे कहीं ज्यादा अच्छे इंसान हैं”- विराट कोहली के जन्मदिन पर दिल खोल कर एबी डिविलियर्स ने दी शुभकामनाएं

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनकी तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाए वो कम हैं, क्रिकेट की दुनिया में रोमांच लाने वाले यह खतरनाक खिलाड़ी आज 34 साल के हो चुके हैं। आज 5 नवंबर का दिन क्रिकेट फैंस और विराट कोहली के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। और फैंस ने विराट का बर्थडे त्योहार इस बार खुशी से और ज्यादा भरा हुआ हैं क्योंकि हाल में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट के बल्ले से रन आग की तरह बरस रहे हैं।
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (AB DEVILLERS) की बांडिंग कितनी शानदार हैं यह हम सबको पता हैं, दोनों का यह खास रिश्ता फैंस का दिल जीत लेता हैं। आज विराट के जन्मदिन पर एबी डिविलयर्स विराट को खास अंदाज में बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
एबी डिविलियर्स ने दिया विराट कोहली को खास मैसेज
आज विराट कोहली के जन्मदिन पर क्रिकेट की दुनिया में शानदार माहौल देखने को मिल रहा हैं, फैंस से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज विराट को खूब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का रिश्ता बिल्कुल भाईयों की तरह हैं दोनों के इस खास रिश्ते को लेकर हम यही दुआ करेंगे कि दोनों को कभी नजर ना लगे
आज विराट के जन्मदिन पर एबी डिविलियर्स अपने छोटे भाई को खास मैसेज देते हुए नजर आ रहे हैं। अबी डिविलयर्स इस वक्त बैंग्लोर में हैं वहीं विराट इस वक्त मेलबर्न में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विराट के जन्मदिन की बधाई देते हुए डिविलयिर्स ने कहा हैं-
“हैलो डियर माई बिस्किट, उम्मीद हैं आप अच्छे होंगे इस वक्त मैं बेंगलुरू में हूं मैं आपको यहां पर बैठकर जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं उम्मीद करता हूं कि आपका दिन काफी अच्छा रहे। आप जितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं उससे भी कही ज्यादा बेहतर इंसान हैं।”
यह भी पढ़े- ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बन विराट कोहली का छाएगा जलवा, इन 2 खतरनाक खिलाड़ियों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह
यहां देखें वीडियो-
एबी डिविलियर्स ने आगे रॉयल चैलेंजर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बात करते हुए कहा-
“आपकी दोस्ती के लिए शुक्रिया और एक बेहतरीन साथी खिलाड़ी होने के लिए भी आभार। मैं आपको टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामना देता हूं, मैं चाहता हूं इंडियन टीम अच्छा करें और फाइनल का मुकाबला साऊथ अफ्रीका के साथ हो यह दिलचस्प होगा।”
Dear @imVkohli,
Here is a very special wish from a very special friend. 🥳🥹#PlayBold #HappyBirthdayViratKohli @abdevilliers17 pic.twitter.com/UT7wEdnde2
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 5, 2022