ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बन विराट कोहली का छाएगा जलवा, इन 2 खतरनाक खिलाड़ियों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच जंग साफ चलती हुई नजर आ रही है। विश्व कप के सुपर-12 का स्टेज खत्म होने को आ चुका है लेकिन अब टीम टॉप-4 टीमों के चेहरे साफ नहीं हुए हैं। इस वर्ल्ड कप में काफी सारे खिलाड़ियों के सितारे इस वक्त गर्दिश में चल रहे हैं, खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीमों को लआगे ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेशन जारी कर दिए हैं। आईसीसी ने इस सूची में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का नाम भी जोड़ दिया हैं जो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के लिए नॉमिनेट हुए विराट कोहली
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) क्रिकेट की दुनिया में जाना माना नाम हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से फॉर्म उनसे रूठी हुई नजर आ रही थी। लेकिन हाल ही में एशिया कप 2022 से कोहली का किंग अवतार वापस से देखने को मिला हैं। कोहली ने एक लंबे समय के बाद शतक ठोका था। फिर इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में आने के बाद कोहली और शानदार नजर आए।
कोहली ने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को मैच जीतवाया। कोहली वर्ल्ड कप में खेले गए अब तक के 4 मैचो में 3 बार अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं जिसमें से वह 3 में नाबाद रहे हैं। 4 मुकाबलों में अब तक 220 रन बनाए हैं। विराट कोहली इस शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए हैं।
सिकंदर रज़ा और डेविड मिलर से हैं कोहली की टक्कर
आईसीसी ने विराट कोहली के साथ जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रज़ा (SIKANDER RAZA) और साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर (DAVID MILLER) को भी नॉमिनेट किया है। सिकंदर रज़ा ने टी20 विश्व कप में खेले गए 7 मुकाबलों में अब तक 185 रन और 9 विकेट अपने नाम किए हैं। इस साल यह शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वर्ल्ड कप में वह बल्ले से एक या दो मैचों में अच्छे दिखे हैं लेकिन गेंद से वह हर मैच में विकटें निकालते हुए नजर आ रहे हैं। डेविड किलर मिलर के क्या ही कहने उनका प्रदर्शन इस साल जबरदस्त रहा हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भी वो शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, हाल ही में पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ उन्होने अपनी 59 रनों की अर्धशतकीय पारी से टीम को जीत दिलवाई थी। नॉमिनेट हुए तीनों ही खिलाड़ी शानदार हैं, हालांकि विराट कोहली का नाम अक्टूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के लिए सामने आ रहा हैं लेकिन देखना होगा यह खिताब किसका होगा।
Tags: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, टी20 वर्ल्ड कप 2022, डेविड मिलर, विराट कोहली, सिकंदर रज़ा,