5 कारण जिसके चलते सबसे सफल कप्तान होने के बावजूद भी होती हैं महेंद्र सिंह धोनी हुए ट्रोल, एक वजह कर देगी आपको हैरान

By Aditya tiwari On September 10th, 2022
5 कारण जिसके चलते सबसे सफल कप्तान होने के बावजूद भी होती हैं महेंद्र सिंह धोनी हुए ट्रोल, एक वजह कर देगी आपको हैरान

जब हौसला बना लिया ऊँची उड़ान का फिर देखना फ़िजूल हैं कद आसमान का…..इस शायरी को पढ़कर ऐसा ही लगता की मानो किसी शायर ने महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) के हौसले को देखकर ही लिखी हो. जी हां हम बात कर रहे है भारतीय टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की. महेंद्र सिंह धोनी ने सभी ही फॉर्मेट में भारतीय टीम को उस मुकाम तक पहुंचाया है जिसका सपना हर एक भारतीय देखता है.

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने जो भारतीय क्रिकेट के लिए किया हैं. उसकी बराबरी अब तक कोई नहीं कर पाया हैं। लेकिन इतने सफल रहने के बावजूद भी धोनी को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता हैं। तो आइए आज हम जानते हैं कि आखिर क्यों सुननी पड़ती है धोनी को अपने ही लोगो की आलोचनाएं?

1. अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का फैसला

2007 में भारतीय टीम की कप्तानी संभालते  ही महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) ने वर्ल्ड कप (WORLD CUP) 2011 की तैयारी के लिए कुछ ऐसे फैसले लिए जिनसे की उनकी आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया. जी हां धोनी ने अपनी टीम के  दिग्गजों को टीम से बाहर कर दिया था.

जिसमे नाम था टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) और अनिल कुंबले (ANIL KUMBLE) का नाम शामिल था।

धोनी के इस फैसले से निकाले गये खिलाड़ियों के फैन्स धोनी पर भड़क गये और उनकी आलोचन करना शुरू कर दिया इसके बाद में गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) और वीरेन्द्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) के बाहर होने पर भी इन चारो खिलाडियों के  फैन्स  धोनी की आलोचना करते हुए नजर आए.

2. कुछ मैचों में धीमी बल्लेबाजी बनी आलोचना की वजह

शुरूआती दौर में महेंद्र सिंह धोनी(MAHENDRA SINGH DHONI) को उनके फैन्स एक आक्रमक बल्लेबाज के तौर पर देखते थे धोनी बड़ी आसानी से लंबे छक्के लगाते हुए दिखते थे  लेकिन अनुभव और ज़िम्मेदारी पारी को देखते हुए  उन्होंने हर गेंद पर छक्के लगाने का प्रयास करना बंद कर दिया था.

अपने पसंदीदा खिलाड़ी से तूफानी पारी की उम्मीद रखने वाले फैन्स उनकी इस धीमी  बल्लेबाजी को देखते हुए उनकी आलोचना करने लगे. हालांकि कुछ मैचों में धोनी ने आक्रमक अंदाज़ से बल्लेबाजी करनी चाही लेकिन वह नाकाम रहे. जिसके बाद उनकी आलोचनाओं का सिलसिला जारी रहा.

3. टेस्ट मैचों में 2011 के बाद निराशाजनक प्रदर्शन रहा अलोचनाओं का कारण

2011 वर्ल्ड कप (WORLD CUP) में टीम को विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) अपने भारतवासियों का दिल जीत ही चुके थे लेकिन उसके तुरंत बाद जब  टेस्ट फॉर्मेट में पहले  टीम इंग्लैंड (ENGLAND) में 4-0 और फिर ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में 4-0 से मिली हार के कारण भारतीय फैन्स धोनी की आलोचना करते हुए नज़र आए जिसके बाद धोनी का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन काफी कमज़ोर दिखा धोनी का ये प्रदर्शन उनके फैन्स के लिए काफी चौंकाने वाला रहा  था.

4.भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों को छोड़ कर युवाओं को मौका देना

2012 और 2013 का वह दौर जहां टीम के अनुभवी खिलाडी कुछ खास नही कर पा रहे थे जिसके चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) को नयी टीम बनाने का फैसला लेना पड़ा. उनके इस फैसले से उन्हें काफी आलोचनाएं सहनी पड़ी.

उन्होंने गौतम गंभीर(GAUTAM GAMBHIR), हरभजन सिंह(HARBHAJAN SINGH),  वीरेन्द्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG), युवराज सिंह(YUVRAJ SINGH) जैसे अनुभवी खिलाडियों को छोड़ कर नए खिलाडियों को मौका दिया.आपको बता दे की युवराज सिंह(YUVRAJ SINGH) के फैन्स तो यह भी मानते है की उनके डूबते हुए करियर के ज़िम्मेदार धोनी ही थे.

5. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका देना

महेंद्र सिंह धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) भारतीय टीम की कमान तो संभाली ही थी साथ में वो आईपीएल (IPL) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के भी कप्तान थे इसी के चलते उन्होंने अपनी आईपीएल (IPL) टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका दिया.

जिसमे नाम था सुदीप त्यागी (SUDEEP TYAGI), ईश्वर पांडे (ISHWAR PANDEY) मनप्रीत गोनी (MANPREET GONI), पवन नेगी (PAWAN NEGI), बद्रीनाथ (BHADRINATH) और मोहित शर्मा  (MOHIT SHARMA) .

लोगो का तो ऐसा भी मानना था की धोनी ने आईपीएल (IPL) की बाकी टीमो के खिलाडियों को छोड़ कर अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के  खिलाडयों को मौका दिया था. हालाँकि इनमे से कुछ खिलाडी असफलता के कारण भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में असफल साबित हुए थे.

Tags: इंडियन क्रिकेट टीम, कप्तान, गौतम गंभीर, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय टेस्ट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह,