IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे में शानदार प्रदर्शन कर टी-20 विश्व कप में जगह पक्की करेंगे भारतीय टीम के ये 5 खिलाड़ी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने शानदार तरीके से इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को खत्म किया हैं। इस दौरे के बाद भारतीय टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं। इस दौरे में भारतीय टीम पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी। वनडे में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते दिखेंगे।
विराट कोहली (VIRAT KOHLI), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) जैसे खिलाड़ी वनडे का हिस्सा नहीं हैं। इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर जिन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा वह पूरा फायदा उठाते हुए नजर आ सकते हैं। इस दौरे में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो शानदार प्रदर्शन दिखाकर आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. ईशान किशन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, रोहित की जगह पर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) की उनकी जगह पर ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में ईशान के पास बड़ा मौका होगा अपने आप को साबित करने के लिए क्योंकि केएल राहुल भी चोट से उबर चुके हैं।
ईशान वेस्टइंडीज से पहले खेले गए सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में ईशान ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वेस्टइंडीज दौरे का ईशान का पूरा फायदा उठाना होगा। अगर वो यहां शानदार प्रदर्शन कर पाए तो भारतीय टीम में आगे अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।
2. संजू सैमसन
संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने महज 19 साल की उम्र में डेब्यू किया था, लेकिन टीम में उनको मौके बहुत कम मिले हैं। टी-20 में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी संजू को वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 सीरीज में जगह नहीं मिली हैं। संजू वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
संजू को इस मौके का फूरा फायदा उठाना होगा। अगर संजू यहां अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहें तो वह टीम के आगे आने वाली सीरीजों का हिस्सा बन सकते हैं। संजू की पूरी मंशा यही रहेगी कि वो अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकें।
3. दीपक हुड्डा
भारत के खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) जो मिले मौकों पर पूरी तरह खड़े उतरते नजर आए हैं। दीपक हुड्डा ने आयरलैंड दौरे में अपना पहला शतक जड़ इतिहास कायम रखने का काम किया था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में दीपक पूरी तरह चमकते हुए नजर आए थे, उनकी 33 रनों की छोटी और शानदार पारी ने सबका दिल जीत लिया था।
दीपक हुड्डा वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में दीपक हुड्डा के ऊपर हर किसी को सबसे ज्यादा उम्मीद हैं। दीपक जिस तरह से पिछले कुछ मुकाबलों में प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, आगे मिलने वाले मौकों में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करते नजर आ सकते हैं।
4. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में श्रेयस अच्छी पारी खेल रहे थे, लेकिन वो उसे बड़ा नहीं बना पा रहे थे और फिर यहां से श्रेयस की सबसे बड़ी कमजोरी सामने आई जो थी शॉर्ट गेंद, श्रेयस बार-बार तेज गेंदबाजों के आगे कमजोर पड़ रहे हैं।
इंग्लैंड दौरे में भी श्रेयस जब प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। शॉर्ट गेंद के आगे ही आऊट होते नजर आए हैं। वेस्टइंडीज दौरा श्रेयस के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला हैं। यहीं वो अच्छा प्रदर्शन कर आगे भारतीय टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रह सकते हैं।
5. आवेश खान
आवेश खान (AVESH KHAN) ने भी मिले मौकों पर कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया हैं। फैंस की भी उम्मीदें आवेश को लेकर काफी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। आवेश वेस्टइंडीज दौरे में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते नजर आएंगे। इस दौरे में अच्छा प्रदर्शन कर आवेश भारतीय टीम में अपनी जगह और विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करते नजर आ सकते हैं।
Tags: आवेश खान, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन,