क्रिकेट जगत के 5 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी जिनसे भारतीय फैंस करते हैं नफरत, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

Cricket World -भारत में क्रिकेट (Cricket) प्रेमियों की भरमार है। फैंस अतरंगी तरीकों से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को समर्थन दर्शाते हैं। भारतीय फैंस केवल इंडियन क्रिकेटर्स को नहीं विदेशी खिलाड़ियों का भी बेहद सम्मान करते हैं। इंडिया में क्रिकेट को धर्म का दर्जा प्राप्त है और उसके खिलाड़ियों को अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान मिलता है। लेकिन कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं, जिनसे भारतीय फैंस बेहद नफरत करते हैं।
अतीत में कई ऐसे कड़वे विवाद रहे हैं, जिसके कारण इन 5 दिग्गज क्रिकेटर्स को भारतीय फैंस बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं। आज हम बात करेंगे उन्ही क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हे इंडियन फैंस देखना भी नहीं चाहते हैं।
रिकी पोंटिंग –

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय फैंस पसंद नहीं करते हैं। रिकी पोंटिंग वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महानतम खिलड़ियों में से एक हैं। इन्होने क्रिकेट Cricket में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किया हैं। वनडे में अभी तक के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग के ऑनफील्ड व्यवहार भारतीय फैंस का दिल दुखाया है।
कई बार ऐसे मौके भी आए जब रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से पंगा लिया था। मैदान पर रिकी पोंटिंग जिस तरह का रिएक्शन देते थे, उसे देखकर भारतीय उनसे नफरत करने लगे हैं।
एंड्र्यू फ्लिंटॉफ –

भारतीय फैंस के नापसंद खिलाड़ियों की सूची में अगला नाम एंड्र्यू फ्लिंटॉफ का है। साल 2002 में भारतीय टीम के खिलाफ एक वनडे मैच में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने जो हरकत की थी वह उनकी बदतमीजी का प्रमाण था। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इस मैच में जीत के बाद मैदान में अपनी टी-शर्ट उतार दी थी।
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के इस व्यवहार का जवाब सौरव गांगुली ने 2003 ट्राई सीरीज जीतकर अपनी टी-शर्ट उतारकर दिया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान भारत बनाम इंग्लैड के मैच में भी युवराज सिंह को एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने स्लेज करने की कोशिश की , जिससे युवराज सिंह को गुस्सा आया था और उन्होंने उसके जवाब में अगले ही ओवर में 6 छक्के लगा कर करारा जवाब दिया था।
जावेद मियांदाद-

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय फैंस पसंद नहीं करते हैं। जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ कई मैचों में पाकिस्तान को जीत दिलाई है।वही अनेकों कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है। भले ही जावेद मियांदाद ने अपने देश के लिए कई तरह के रिकॉर्ड बनाए हो, लेकिन उन्हें भारतीय फैंस नापसंद करते थे।
मैदान पर उनका बर्ताव काफी निराशाजनक रहा, दरअसल जावेद मियांदाद भारत के खिलाफ मैचों में जरूरत से ज्यादा आक्रामक नजर आते थे।उन्होंने कई बार भारतीय खिलाड़ियों की नकल उतारने का काम भी किया है।
मुशफीकुर रहीम

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बांग्लादेश में इनका बहुत नाम है और लाखों की तादाद में चाहने वाले है। यह सालो से नेशनल टीम को अपनी सेवा दे रहे हैं। हालांकि मुशफीकुर रहीम के ऑनफील्ड व्यवहार के कारण उन्हें भारतीय फैंस द्वारा बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता है।
रहीम ने 2007 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ एक अहम पारी खेलकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, 2016 T20 World Cup में भारत जब सेमीफाइनल में हार गया तब उन्होंने भारत की हार पर होनी ख़ुशी व्यक्त की थी। जिस कारणवश भारतीय फैंस के दिलों में नफरत की भावना पनपने लगी थी।
एंड्रयू साइमंड्स-

ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम् खिलाड़ियों में से एक एंड्रयू साइमंड्स भी भारतीय प्रसंशक को रास नहीं आते हैं। अगर हम एंड्रयू साइमंड्स का भारत के सामने रिकॉर्ड देखे तो उससे साफ पता लगता है कि उनको भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करने में बेहद मजा आता है। उन्होंने भारत के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से कई शानदार परियां खेली हैं।
एंड्रयू साइमंड्स धाकड़ क्रिकेटर थे, लेकिन कई बार उनकी ऑनफील्ड स्लेजिंग ने भारतीय फैंस के मन में नफरत पैदा करने का काम किया है। एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह के बीच साल 2007 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान जबरदस्त विवाद देखने को मिला था। विश्व क्रिकेट (World cricket) ने इसे मंकीगेट विवाद का नाम दिया। इन्ही मुख्य कारणों से इंडियंस इन्हे तनिक भी पसंद नहीं करते हैं।
Tags: एंड्रयू सायमंड्स, मुशफिकुर रहीम, रिकी पोंटिग,