5 खिलाड़ी जिनका टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन हैं बैटिंग एवरेज़, लिस्ट में एक भी वेस्टइंडीज का प्लेयर नहीं

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां दर्शकों ने समय- समय पर खेल के फॉर्मेट को बदलते हुए देखा हैं. पहले टेस्ट मैच फिर वनडे मैच और अब टी-20 क्रिकेट जैसा फॉर्मेट भी देखने को मिल रहा है जहां पहले के फॉर्मेट में खिलाड़ी मैदान पर थोडा टाइम लेकर अपने बल्ले से बड़े शॉट लगाते थे तो वहीं आज कल खिलाड़ी टी-20 जैसे फॉर्मेट में अपनी पहली ही गेंद से आक्रमक होते हुए नजर आते है.
ऐसे में अपने बैटिंग एवरेज को मैनेज करना खिलाड़ियों के लिए काफी कठिन साबित होता है अपने इस लेख में आज आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनका बैटिंग एवरेज टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन है हालांकि आपको यह जनकर हैरानी होगी की इस लिस्ट में क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और एबी डीविलियर्स जैसे टी-20 क्रिकेट के दिग्गज माने जाने वाले खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है.
5. जेपी डुमनी

मौजूदा समय में क्रिकेट से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के आलराउंडर खिलाड़ी जेपी डुमनी (J P DUMINY) इस लिस्ट में 5 नंबर पर है. डुमनी ने साउथ अफ्रीका के लिए बहुत अहम पारियां खेली है और टीम की जीत में भी जेपी का खास योगदान रहता था. वही अगर बात हो डुमनी के टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट के खेल की तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 81 टी20 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 38.68 के शानदार औसत से 1934 रन बनाये है.डुमनी अपने करियर में 11 अर्धशतक भी लगा चुके है.
4. केएल राहुल

भारतीय टीम के मौजूदा सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL RAHUL) अपने टी-20 के अब तक अच्छे प्रदर्शन के चलते इस लिस्ट में 4 नंबर पर है.आईपीएल जैसे टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में भी राहुल का बल्ला खूब चला है वही इंडिया टीम के लिए भी वो टी-20 में बड़े बड़े शॉट लगाते हुए दिखते है.बता दे की राहुल ने इंडिया के लिए अभी तक 56 टी-20 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 40 से भी ज्यादा की औसत से 1,831 रन बनाये है. उनका स्ट्राइक रेट भी 142.49 का रहा है. राहुल ने अपने करियर में अभी तक 2 शतक और 16 अर्धशतक लगाए है.
3. बाबर आज़म

पकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज़ बाबर आज़म(BABAR AZAM) इस लिस्ट में 3 नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है.बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट को नयी ऊंचाई तक पहुंचाया है तभी शायद उनकी तुलना भारतीय दिग्गज खिलाडी विराट कोहली से होती है. बाबर ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 74 टी-20 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 45.52 के एवरेज से 2,686 रन बनाये है. बाबर ने टी-20 क्रिकेट में 1 शतक के साथ 26 अर्धशतक भी लगाये है.उनका ये प्रदर्शन ही उनको ICC टी-20 बैट्समेन रैंकिंग में एक नंबर पर लाया है.
2. मोहम्मद रिजवान

मौजूदा समय में पकिस्तान के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान(MOHAMMAD RIZWAN) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.अपने छोटे से करियर में उन्होंने अपनी टीम के लिए बहुत अहम पारियां खेली है.उनके विस्फोटक खेल से उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजो को खूब परेशान किया है. बता दें की विस्फोटक बल्लेबाज़ रिजवान ने अपने टी-20 फॉर्मेट करियर में अब तक 50.36 की औसत से 1662 रन बनाए हैं.
1. विराट कोहली

क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन खिलाडी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली(VIRAT KOHLI) इस लिस्ट में नंबर 1 का स्थान हासिल किया है.अपने नाम बहुत से रिकॉर्ड नाम दर्ज करने वाले विराट ने इंडिया टीम के लिए बहुत बेहतरीन पारियां खेलते हुए टीम को जीत दिलाई है. रन मशीन कहे जाने वाले कोहली दिग्गज कहे जाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हमेशा तो रहे ही है इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह 3 नंबर पर आते है कोहली ने अभी तक 97 टी-20 मैच खेले है जिसमें 89 पारियों में उन्होंने 51.50 की औसत से 3296 रन भी बनाये है
Tags: के एल राहुल, जेपी डुमनी, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली,