ASIA CUP 2022: एशिया कप में यह 3 भारतीय खिलाड़ी नहीं बनेंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा, केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी इस खिलाड़ी के लिए बनी खतरे की घंटी

आवेश खानः 27 अगस्त 2022 से एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के घोषणा की जा चुकी हैं।
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) , विराट कोहली (VIRAT KOHLI), कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) , युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) यह खिलाड़ी भारत के लिए हर मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन इनके अलावा 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो एशिया कप में भारत के हर मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा शायद ही रहेंगे। आइए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं-
1. आवेश खान
आवेश खान (AVESH KHAN) को एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली हैं। आवेश खान के टीम में लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। फैंस के साथ-साथ कई बड़े क्रिकेट दिग्गजों का मानना हैं कि आवेश की जगह पर मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी को टीम में जगह देनी चाहिए थी। क्योंकि जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) पहले ही नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) का अनुभव टीम के लिए काफी काम आता।
आवेश खान एक शानदार प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, लेकिन अब भी उन्हें गेंदबाजी में कई वैरिएशन लाने बाकी हैं। तेज गेंदबाजों के रूप में भुवनेश्वर कुमार भारत की पहली पसंद के रूप में विराजमान रहेंगे। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करते नजर आएंगे। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और आवेश खान इन दो में से कोई एक ही खेलते हुए नजर आएंगे। अर्शदीप एक स्विंग गेंदबाज हैं, वह अभी शानदार फॉर्म में भी हैं। इसलिए आवेश खान को प्लेइंग 11 में शायद ही जगह मिलें।
2. रवि बिश्नोई
भारतीय टीम ने एशिया कप की टीम में 5 स्पिनरों को जगह दी हैं। जिसमें दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA), युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL), रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) और रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) शामिल हैं। एशिया कप में रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल इन दो खिलाड़ियों का खेलना लगभग हर मैच में अनिवार्य हैं।
बाकी बचे एक स्पिनर की भूमिका में दीपक हुड्डा और रविचंद्रन अश्विन का पलड़ा रवि बिश्नोई के हिसाब से ज्यादा भारी नजर आ रहा हैं। दीपक हुड्डा के रूप में टीम को ऑलराऊंडर मिलेंगे वहीं अश्विन टीम में अनुभव का इस्तेमाल करते दिखेंगे। इसलिए शायद ही रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में मौका मिलें।
3. दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम में केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की वापसी के बाद ऊपरी ऑर्डर मजबूत दिखाई दे रही हैं। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या भारत को फिनिशिंग देने के लिए मौजूद रहेंगे। ऋषभ पंत की भारत के विकेटकीपर का रोल निभाते नजर आएंगे। ऐसे में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHI) को प्लेइंग 11 में मौका मिलता शायद ही नजर आता हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत (RISHABH PANT) पर ही भरोसा जताते नजर आएगी।
दिनेश कार्तिक आईपीएल में शानदार फॉर्म में नजर आए, जिसके बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई। और 2019 के बाद पहली बार दिनेश कार्तिक पहली बार भारत के लिए बड़े टूर्नामेंट में चयनित हुए हैं। दिनेश कार्तिक भारत के लिए कुछ मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन उनको शायद ही हर मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते नजर आएंगे।
Tags: आवेश खान, एशिया कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, रवि बिश्नोई,