Indian Team के इन 3 खिलाड़ियों ने बनाए ऐसे अनोखे रिकॉर्डस, जिन्हें आज तक नहीं है किसी ने तोड़ा और तोड़ पाना भी मुश्किल

By Satyodaya On August 19th, 2022
Indian Team के इन 3 खिलाड़ियों ने बनाए ऐसे अनोखे रिकॉर्ड ,जिन्हें आज तक नहीं है किसी ने तोड़ा और तोड़ पाना भी मुश्किल

क्रिकेट में एक से बढ़कर एक बेहतरीन है ।जब भी खिलाड़ी मैदान पर उतरता है तो कोई ना कोई नया रिकॉर्ड बनाता है या तो किसी का तोड़ता है। आप लोगों ने यह तो कहावत सुनी होगी कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं। भारतीय टीम (Indian Team) के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऐसे बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें आज तक किसी ने नहीं तोड़ा और बहुत ही मुश्किल है कोई तोड़ पाए।

आज हम इस आर्टिकल में उन भारतीय तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अनोखे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम तो कई सारे रिकॉर्ड है । लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना रखा है जिसे तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल 100 शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिसमें टेस्ट मैच में 51 शतक और वनडे मैच में 49 शतक हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड, 2018

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपिंग बहुत ही जबरदस्त थी। धोनी की विकेटकीपिंग स्किल्स किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने 15 साल के लंबे करियर में 1.393 आउट होने की दर से 195 बार इन स्टंपिंग की है। महेंद्र सिंह धोनी विश्व के नंबर वन विकेटकीपर माने जाते हैं।

रोहित शर्मा

ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने के लिए कर चुके हैं पूरी तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों को बनाएंगे अपना सबसे बड़ा हथियार

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा को आज के समय में कौन नहीं जानता है रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ उनके द्वारा खेली गई 264 दोनों की नाबाद पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। आज तक इतना बड़ा रिकॉर्ड किसी ने नहीं बना पाया है यह रिकार्ड किसी को तोड़ पाना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
Read More-KKR ने देश के सबसे सफल कोच को बनाया हेड कोच, IPL 2023 में टीम की जीत हुई पक्की!

Tags: महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर,