भारतीय टीम के ये 3 दिग्गज वर्ल्डकप 2023 के बाद ले सकते हैं संन्यास, खत्म हो जाएगा टीम का स्वर्णिम काल

By Satyodaya Media On June 10th, 2022
भारतीय टीम के ये 3 दिग्गज वर्ल्डकप 2023 के बाद ले सकते हैं संन्यास, खत्म हो जाएगा टीम का स्वर्णिम काल

करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रसंशकों का दिल तब टूट गया था जब 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर विश्व कप से बाहर हो गया। भारतीय फैंस का तीसरी बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम और उनके चाहने वालों को 2023 में होने वाले विश्व कप से काफी उम्मीदें हैं। हो भी क्यों न ये विश्व कप भारतीय सरजमीं पर जो खेला जाने वाला है।

जिसके कारण लोगों की उम्मीद बढ़ गयी है कि इस विश्व कप में भारतीय टीम खिताब अपने नाम जरूर करेगी। हालाँकि ऐसी अटकलें भी सामने आ रही हैं जिससे ये पता चलता है की कई दिग्गज खिलाड़ी इस कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।आज हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं जो वर्ल्डकप 2023 के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

1.रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम इस लिस्ट में पहले खिलाड़ी हैं।हालाँकि रोहित फ़िलहाल अपने शानदार फॉर्म में खेलते हुए दिखाई देते हैं। बता दें 2019 के विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। हालाँकि आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन उठा कुछ खास देखने को नहीं मिल पाया है। रोहित शर्मा की उम्र इस समय मात्र 35 वर्ष की है। अगले विश्व कप तक वो 36 वर्ष के होंगे।

एक बल्लेबाज आसानी से 36 वर्ष की उम्र का क्रिकेट खेल सकता है। हालाँकि ऐसे वक्त में हो सकता है की ये क्रिकेट को अलविदा कह दे। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब तक 230 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 48.6 की औसत से 9283 रन बनाए हैं. जिसमें रोहित शर्मा ने 29 शतक और 44 अर्द्धशतक जड़े हैं।ऐसे में ये अनुमान लगे जा रहा है की रोहित शर्मा 2023 के विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

2. विराट कोहली

किंग कोहली के नाम से अपनी छाप छोड़ने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 2019 वर्ल्डकप के बाद से ही विराट कोहली अपना लय खोते हुए नजर आ रहे हैं। कई मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 33 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्डकप 2023 के बाद अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

हालाँकि उनके फैंस अभी उनके फॉर्म में वापिस लौटने का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही उनके 71वें शतक का भी बेसब्री से इंतजार है। वही बात करे कोहली के वनडे क्रिकेट करियर की तो इन्होने 260 मैच में 251 परियां खेली हैं। इस दौरान कोहली ने 58.1 के औसत से 12311 रन भी बनाये हैं, जिसमें 43 शतक और 64 अर्धशतक शामिल है। हालाँकि 2023 में कोहली का अपना आखिरी वर्ल्डकप मैच खेले।

3 . रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा

हरफनमौला खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो वर्ल्डकप 2023 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए में इनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ था। हालंकि आईपीएल में इनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में कुछ खास दम नहीं नजर आया। रवीन्द्र जडेजा की उम्र इस समय 33 वर्ष की है. अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 34 वर्ष की है।

रवीन्द्र जडेजा की फिटनेस भी बहुत ही कमाल की है. जडेजा एक शानदार फील्डर भी हैं। जडेजा ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 168 एकदिवसीय मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 32 .6 की औसत से 2411 रन बनाए. गेंद के साथ इस खिलाड़ी ने 188 विकेट चटकाए है. रवीन्द्र जडेजा ने 13 एकदिवसीय अर्द्धशतक भी जड़ा है. जडेजा भी 2023 के विश्व कप के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

 

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, विश्व कप 2023,