माइकल वॉन और वसीम जाफर फिर हुए आमने-सामने, उमरान मलिक को लेकर एक दूसरे को कर रहे हैं ट्रोल

माइकल वॉन (Michael Vaughan) और वसीम जाफर (Wasim Jaffer) के सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ने की अक्सर खबरें आया करती हैं. एक बार फिर ये दोनों सोशल मीडिया पर उलझ गए. दरअसल माइकल वॉन ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम के एक तेज गेंदबाज को काउंटी क्रिकेट खेलने की सलाह दे डाली. इसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने माइकल की खिंचाई कर दी. पूरा मामला जानने के लिए नीचे पढ़िए…..
जानिए दोनों के बीच का क्या है पूरा मामला ?

माइकल वॉन (Michael Vaughan) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रह चुके हैं. इन्होंने कल ट्विटर पर उमरान मलिक (Umran Malik) की बॉलिंग को एक एक सलाह दी थी. अपने ट्वीट में सलाह देते हुए कहा कि उमरान को काउंटी क्रिकेट खेलना चाहिए. इनके बॉलिंग में रफ्तार तो है लेकिन वैरिएशन नहीं है. काउंटी क्रिकेट खेलने से उमरान की बॉलिंग में विविधता आ जाएगी.
इसी बात पर वसीम जाफर में माइकल वॉन को खरी-खोटी सुनाई और इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट की खिल्ली भी उड़ाई. इसके बाद इंग्लैंड के ही एक और खिलाड़ी केविन पीटरसन ने भी माइकल वॉन के इस पोस्ट पर मजे ले लिए और एक फनी सा वीडियो लगाकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
Umran Malik will play for India very soon … If I was the @BCCI I would be sending him to play some County cricket this summer to help him develop first though … #IPL2022
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 11, 2022
माइकल वॉन को री ट्वीट कर वसीम जाफर ने कर दिया ट्रोल

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट का मज़ाक उड़ाया है और माइकल वॉन (Michael Vaughan) को ट्रोल भी कर दिया. इस वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक गेंदबाजी कर रहे हैं और कुछ अजीब ढंग से गेंदबाजी के लिए दौड़ रहे हैं. इसमें कुक की नजरें कहीं और हैं और वो गेंदबाजी कहीं और कर रहे हैं. इस वीडियो पर क्रिकेट के जानकारों का कहना है इसमें कुक ने फनी (मजाक) अंदाज में ही गेंदबाजी किया है वो सीरियस होकर इसमें बॉलिंग नहीं कर रहे थे.
भले ये वीडियो फनी अंदाज़ वाला रहा हो लेकिन इससे वसीम जाफर यह दिखाना चाहते थे कि काउंटी क्रिकेट में कोई बहुत अच्छी बॉलिंग नहीं की जाती, कि जहां पर उमरान मालिक खेलने जाएँ. ये दोनों क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह से उलझते रहते हैं.
Tags: आईपीएल 2022, उमरान मलिक, केविन पीटरसन, माइकल वॉन,Meanwhile County cricket this summer 😜😅 #IPL2022 https://t.co/akr5cc9UQa pic.twitter.com/lknzvXgJne
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 12, 2022
