भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, इसे हर कोई जानता है लेकिन शायद यह कम ही लोग जानते हों कि खराब फार्म के बाद भी विराट कोहली टी20 विश्व कप (T 20 WORLD CUP) के प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किए जाएंगे। इसके पीछे 3 बड़ी वजहें हैं। हम आपको आगे लेख में बताएंगे कि वो 3 कारण कौन से हैं जो विराट कोहली को टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है।
1- विराट कोहली के पास है अपार अनुभव

इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) मौजूदा समय में क्रिकेट खेल रहे सभी खिलाड़ियों में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। टीम में उनकी मौजूदगी ही सामने की टीम के लिए बड़ा प्रश्न होती है। किन परिस्थितियों मे किस प्रकार खेलना है यह विराट कोहली (VIRAT KOHLI)से बेहतर कोई बल्लेबाज नहीं जानता है। इसी का परिणाम रहा है कि अब तक विराट काहली ने वनडे और टेस्ट फार्मेट में 70 शतक लगा चुके हैं। इस टी20 विश्व कप में टीम को व उनको लंबे अनुभव का फायदा मिलेगा।
2- बाउंसर के खिलाफ बनाते हैं रन

यह हर कोई जानता है कि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) तेज गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में उनका रिकार्ड्स काफी अच्छा रहा है। वनडे में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 2083 रन बनाए हैं। इसके साथ 20 टेस्ट मैचों में 1628 रन व 19 टी20 मैचों में 798 रन बनाए हैं। उनको बल्ला हमेशा ऑस्ट्रलिया की उछाल भरी पिचों पर चलता है। इस कारण वश उनका टीम में रहना तय माना जा रहा है।
3- पारी को संभालने का रखते हैं दम
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के एक ऐसे बल्लेबाज जो किसी भी समय किसी भी गेंदबाज की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की ताकत रखते हैं। इसके साथ ही वो पारी को संभालने का दम भी रखते हैं अगर एक छोर से बल्लेबाज आउट होने लगे तो कोहली इस प्रक्रम को पिच पर खड़े होकर रोकने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसा उन्होंने कई मौकों पर करके भी दिखाया है।


Leave a Reply