IPL 2022, LSG vs DC: लखनऊ सुपरजांयट की प्लेइंग इलेवन में कप्तान केएल राहुल कर सकते हैं खेल, टीम में दिखेगा बड़ा बदलाव

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 45वां मैच लखनऊ सुपरजांयट व दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच आईपीएल (IPL) के इस सीजन का यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच को लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 6 विकेट से जीता था। टीम एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल में बढ़त पाने के लिए अपनी जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।
लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल राहुल को खेलनी होगी बड़ी पारी

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में लखनऊ सुपरजांयट (LSG) का प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम चैपियंस की तरह तो नहीं लेकिन अच्छी क्रिकेट खेलती जरूर दिख रही है। टीम के कप्तान केएल राहुल का अब तक प्रदर्शन उम्दा रहा है। उन्होंने 3 मैचों में शानदार पारी खेली है। इसमें 2 शतक एक अर्द्धशतक शामिल है।
कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने पिछले 3 मैचों से कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, इस मैच में उनको टीम के जीत के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी। इसके अलावा टीम के हिटर बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) ने अब तक के मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, उनपर भी बड़ी पारी खेलने का दबाव है। उनकी जगह इविन लुईस को स्थान मिल सकता है।
मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी ने बदल सकता है मैच का परिणाम

लखनऊ सुपरजांयट व दिल्ली कैपिटल्स (LSG VS DC) का मैच वानखेड़े स्टेडियम में होना है। आमतौर यहां की पिच बल्लेबाजों के रन बनाने की छूट देने के अलावा तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। इसमें युवा गेंदबाज मोहसिन खान (MOHSIN KHAN) को अच्छी स्वींग मिलने की संभावना है।
इसके साथ ही दुष्मंथ चमीरा (DUSHMANTHA CHMEERA) और आवेश खान (AVESH KHAN) भी विकेट निकाल सकते हैं। पिछले मैच में स्पिन गेंदबाज रवि विश्वोई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी, उनको स्विंग पर कम रन रोकने पर ज्यादा फोकस करना होगा। टीम की गेंदबाजी में फिलहाल कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
यहां देखें लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन..
केएल राहुल, क्विटंन डी कॉक, दीपक हुड्डा, इविन लुईस, आयुष बदोनी, क्रुनाल पांडया, जेसन होल्डर, दुष्मंथ चमीरा, रवि विश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान.
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, लखनऊ सुपरजांयट,
