IPL 2022: आईपीएल 2022 से पहले दर्शकों के लिए आई बेहद बुरी खबर, स्टेडियम में जाने से लग सकती है रोक

By SM Staff On March 22nd, 2022
आईपीएल 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) बेहद करीब है. 26 मार्च को आईपीएल के नये सीजन का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला पिछले सीजन की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और उपविजेता कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा.वहीं अब केंद्र सरकार की इस चेतावनी ने आईपीएल 2022 का जश्न मना रहे दर्शकों के मन में फिर से एक बार निराशा भर दी है. आइए जानते है क्या है मामला.

25 फीसदी दर्शकों को थी स्टेडियम में जाने की अनुमति

आईपीएल 2022(IPL2022) के 15 वें सीजन में उस वक़्त दर्शकों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई, जब पता चला इस सीजन में 25 फीसदी दर्शको को स्टेडियम में आने की अनुमति मिलेगी. जिसको लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी. इसके बाद 25 फीसदी दर्शकों के आने की पुष्टि की और कहा कि समय समय पर आईपीएल के लिए जो किया जा सकता है वो किया जाएगा.

पिछले दो सीजन स्टेडियम दर्शकों के बिना सूना रहा जिसके चलते इस बार ये निर्णय लिया गया. हालाकिं केंद्र सरकार आईपीएल 2022 पर अपनी नजर बनाए हुए है और समय समय पर नई गाइडलाइंस भी जारी कर सकती है.

अगले 7 दिनों के भीतर निर्णय लिया जा सकता है वापस

कोविड 19 (COVID 19) के बीच आईपीएल 2022 (IPL2022) में 25 फ़ीसदी दर्शकों के आने की अनुमति को आने वाले सात दिनों में वापस लिया जा सकता है. इसके पीछे कारण है कोविड 19 का नया वैरिएंट है. आपको बता दूँ इस समय यूरोपीय देशों के साथ साथ चीन और साउथ कोरिया में ये वैरिएंट बहुत तेजी से अपने पांव पसार रहा है. जिसको लेकर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है. महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ मंत्री (HEALTH MINISTER) राजेश टोपे ( RAJESH TOPE) ने कहा

” हमें कोविड 19 से अलर्ट रहने के लिए केंद्र सरकार से पत्र मिला है क्योंकि यूरोपीय देशों, साउथ कोरिया और चीन में कोविड 19 के केसेस में बढ़ोतरी हुई है. इसको देखते हुए हमने आइपीएल गवर्निग काउंसिल को पत्र जारी कर सतर्क रहने और उचित कदम उठाने के लिए कहा है, मैच को लेकर हम अभी कोई टिप्पणी नही करना चाहते हैं.”

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, बीसीसीआई,
Exit mobile version