MUSTARD OIL

Mustard Oil Prices: पूरे देश में बढ़ती महंगाई ने हाहाकार मचा रखा है। ईंधन के तेलों में इजाफा देखने को मिला है तो वही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने और चांदी के दामों में भी आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इधर खाने पीने की चीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन अगर आप लोग इस वक्त सरसों तेल के खरीददार हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है क्योंकि सरसों तेल रिफाइंड की कीमतों में भारी सुधार देखने को मिल रहा है। आपको बता दें विदेशी बाजारों में इन दिनों तेल तिलहनों में भारी तेजी देखने को मिल रही है जिसके चलते हैं दिल्ली बाजार में पामोलिन और सोयाबीन के तेल में सुधार देखने को मिल रहा है। वही सरसों तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सरसों तेल में इसलिए गिरावट दर्ज की जा रही है क्योंकि सरसों की फसल का इस बार उत्पादन काफी अच्छा हुआ है जिसके चलते सप्लाई भी काफी अच्छी तरीके से हो रही है।

सरसों की सप्लाई में आई तेजी


आपको बता दें सरसों की फसल पिछली बार से इस बार ज्यादा हुई है जिसके चलते मंडियों में सरसों की बोरियों की सप्लाई में इजाफा देखने को मिल रहा है शुक्रवार को मंडियों में 5 लाख सरसों की बोरियों की सप्लाई हुई थी वहीं शनिवार को भारी इजाफा के साथ 7 लाख बोरियों की सप्लाई हुई है। जिसके चलते मंडियों में सरसों की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की जा रही है। इधर मूंगफली और सोयाबीन की कीमतों में भी भारी सुधार देखने को मिल रहा है आइए जानते हैं मंडियों में सरसों से लेकर अन्य तेल तिलहन के थोक दाम प्रति क्विंटल के हिसाब से क्या है।

सरसों के दाम में आई भारी गिरावट

सरसों तिलहन-7,465-7,515 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों कच्ची घानी-2,405-2,505 रुपए प्रति टिन
सरसा पक्की घानी-2,355-2,430 रुपए प्रति टिन
सरसों तेल दादरी-14850 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज-7,475-7,575 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डिगम कांडला-15,100 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी दिल्ली-16,500 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन दाना-7,775-7,825 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलीवरी इंदौर-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी दिल्ली-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स कांडला-14900 रुपए प्रति क्विंटल
मक्का खल-4000 रुपए प्रति क्विंटल
बिनोला मिल डिलीवरी हरियाणा-15,450 रुपए प्रति क्विंटल
तिल तेल मिल डिलीवरी-17000-18500 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली साल्वेट डिफाइंड तेल-2,595-2,785 रुपए प्रति टिन
मूंगफली-6,775-6,870 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली तेल मिल डिलीवरी गुजरात-15,650 रुपए प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स कांडला-14050 रुपए प्रति क्विंटल

Read more-

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *