Dubai vs India
Dubai vs India: भारत या दुबई कहां खरीदें प्रॉपर्टी तो मिलेगा बढ़िया रिटर्न, जानिए किस देश में इन्वेस्ट करना होगा फायदेमंद

Dubai vs India: दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना आजकल भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है. दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने की असली वजह ये है कि वहां टैक्स नही लगता है और किराए से अच्छा ख़ासा पैसा आ जाता है और इसी वजह से भारतीय अपना पैसा यहां इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं. दुबई की सरकार ने विदेशी निवेशकों को अट्रैक्ट करने के लिए नियम भी काफी आसान बना रखे हैं.

इसी वजह से अधिकतर भारतीय दुबई में प्रॉपर्टी खरीदते हैं, वहीं कुछ लोग भारत में ही निवेस करना पसंद करते हैं. आज हम आपकों इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि किस देश में इन्वेस्ट करना फायदेमंद होगा.

Dubai vs India कहां है निवेश में फायदा?

India today की रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में अगर आप निवेश करते हैं, तो आपको लॉन्गटर्म के हिसाब से निवेश करने में फायदा है. भारत में प्रॉपर्टी के दाम बड़े शहरो में तेजी से बढ़ रहे हैं और वहां मांग भी अच्छी है, आप किराए से भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, लेकिन भारत में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर ग्रोथ देखने को मिलती है.

वहीं दुबई की बात करें तो दुबई में जल्दी और ज्यादा किराये की कमाई मिल सकती है, ऐसे में अगर आप जल्दी और ज्यादा कमाई की तरफ देख रहे हैं, तो आप दुबई में इन्वेस्ट कर सकते हैं, लेकिन भारत में धीरे-धीरे ग्रोथ मिलती है.

Dubai vs India: क्या है भारत और दुबई में जोखिम?

अगर दुबई की बात करें तो दुबई का ग्रोथ, दुनिया की आर्थिक स्थिति पर ज्यादा निर्भर करता है. वहीं भारत की बात करें तो भारत का मार्केट लोकल डिमांड पर चलता है, लेकिन ग्रोथ धीरे-धीरे होता है. ऐसे में अगर आप जल्दी और ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं, तो आप दुबई में इन्वेस्ट कर सकते हैं, लेकिन आपको रिस्क लेना होगा.

वहीं भारत में अगर आप लॉन्गटर्म प्लान करके इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको नुकसान नही होगा, लेकिन फायदा थोड़ा धीमा और लंबे समय में होगा. ऐसे में अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से भारत या दुबई (Dubai vs India) में जहां चाहें इन्वेस्ट कर सकते हैं.

ALSO READ: Telegram Ban in India: भारत में क्यों बैन हुआ टेलीग्राम? जानिए कब तक हटेगा इस पर से बैन