Telegram Ban: भारत में पिछले कुछ समय से मैसेजिंग एप टेलीग्राम नही चल रहा है. भारत सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) पर 22 जून तक अस्थायी बैन लगाया है. इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई होनी थी, जिस पर कोर्ट का फैसला आ गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत सरकार के फैसले को सही ठहराया है.
दिल्ली हाईकोर्ट का मानना है कि सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वो अनुचित या मनमाना फैसला नही है. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम से बैन हटाने से इनकार कर दिया है, ऐसे में 22 जून तक टेलीग्राम नही चलेगा.
क्यों बैन हुआ Telegram?
भारत में टेलीग्राम का काफी बड़ा मार्केट है. भारत में टेलीग्राम के 10.4 से 15 करोड़ के बीच यूजर्स हैं, जो इसका प्रयोग इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए करते हैं. भारत सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम को बंद करने और 30 जून तक इसके मैसेज-एडिटिंग फीचर को डीएक्टिवेट करने का आदेश दिया था.
भारत में टेलीग्राम को बैन करने क मुख्य कारण परीक्षा में हो रही धाधली को रोकना है. टेलीग्राम को बैन करने का भारत सरकार का मकसद NEET-UG 2026 की परीक्षा में होने वाली धोखाधड़ी और पेपर लीक रैकेट पर लगाम कसने के लिए था. हालंकि इसके बाद टेलीग्राम ने इसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भारत सरकार को चुनौती दी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि सरकार का फैसला मनमाना या अनुचित नही है.
India’s IT ministry banned Telegram for one week because some users shared leaked exam questions.
This punishes 150M+ ordinary Telegram users in India — not the insiders who leaked the exam materials.
And the ban hasn’t stopped anything. The leaks just moved to other apps. https://t.co/CzQWN4mXfb
— Pavel Durov (@durov) June 16, 2026
कब तक के लिए बैन हुआ Telegram?
भारत सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) पर बैन लगाते हुए कहा कि ये बैन अस्थायी है और जल्द ही इस बैन को हटा दिया जाएगा. 21 जून 2026 रविवार को एक बार फिर NEET-UG की परीक्षा होनी है, जिसकी वजह से भारत सरकार ने टेलीग्राम पर बैन लगाया है, क्योंकि पिछले बार 3 मई 2026 को NEET-UG की परीक्षा हुई थी, जिसका पेपर लीक हो गया था.
जाँच में पता चला कि स्कैमर्स ने टेलीग्राम चैनल की मदद से धड़ल्ले से पेपर बेचे थे और इसी वजह से पेपर लीक हुआ और भारत सरकार को इस परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. अब कल एक बार फिर NEET-UG की परीक्षा होनी है और इसी वजह से टेलीग्राम को बैन किया गया है.
रिपोर्ट्स की मानें तो 30 जून के बाद एक बार फिर टेलीग्राम से बैन हटा लिया जाएगा, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद भारत सरकार क्या फैसला लेती है.

