Arhar Dal Price: अरहर दाल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा, पिछले तीन महीनों में आसमान छू रहे दाम

By Deepansha kasaudhan On April 24th, 2023
Dal Price Today

देश के लगभग हर घर में दाल की सबसे ज्यादा खपत होती हैं। पिछले काफी समय से दाल के भाव बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर काफी असर पड़ रहा है। बता दें कि पिछले तीन महीनों में अरहर (Arhar Dal Prices) सहित कई दालों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। जिससे कई घरों का बजट तक बिगड़ गया है। अरहर दाल (Arhar Dal Prices) कीमतों में इस कदर तेजी आई है कि इसमे दो महीने के अंदर ही तीस सौ रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।

IPL 2022: COVID 19 से ग्रसित मिचेल मार्श की बिगड़ी तबियत हॉस्पिटल में भर्ती, दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच पर लटकी तलवार

चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष व दाल कारोबारी संजय सिंघानिया ने बताया कि, दाल की कीमतों में तेजी से सरकार भी चितिंत है और इसकी कीमतें नियंत्रित करने में जुट गई है। देश में अरहर की पैदावार कम होने भी इसके दाम बढ़ रहे हैं। अरहर दाल इस समय 120 से 135 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बता दें कि देश के अलग अलग राज्यों में अरहल दाल की कीमत अलग अलग है, इसके अलावा जितनी दाल की गुणवत्ता उसी हिसाब से दाल की कीमत है।

Arhar Dal Prices

छत्तीसगढ़
मंडी के नाम                 न्यूनतम भाव             अधिकतम भाव
मंगुली मंडी भाव          5850 प्रति क्विंटल      7060 प्रति क्विंटल

गुजरात
मंडी के नाम             न्यूनतम भाव                 अधिकतम भाव
अमरेली मंडी भाव     5800 प्रति क्विंटल        6575 प्रति क्विंटल

मध्य प्रदेश
मंडी के नाम                   न्यूनतम भाव                 अधिकतम भाव
बुरहानपुर मंडी भाव        5450 प्रति क्विंटल        6000 प्रति क्विंटल

महाराष्ट्र
मंडी के नाम                      न्यूनतम भाव                 अधिकतम भाव
अहमदानगरमंडी भाव       5750 प्रति क्विंटल         6600 प्रति क्विंटल

Tags: अरहर, अरहर दाल, अरहर दाल की कीमत,