Jio Mukesh Ambani Akash Ambani Nita
मुकेश अंबानी नही हैं JIO के असली मालिक, इस शख्स को सौंप रखी है कमान IPO के बाद बनेगा मालामाल

Jio: जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम और डिजिटल कंपनी है, लोगों को लगता है कि इसके मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं, क्योंकि जियो का नाम सीधे मुकेश अंबानी से जुड़ता है. ऐसे में लोगों को यही लगता है कि इस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी हैं. अभी तक तो ये सच भी था, लेकिन अब मुकेश अंबानी की उम्र हो चली है और वो धीरे-धीरे अपना बिजनेस अपनी अगली पीढ़ी को सौंपने लगे हैं.

हाल ही में जियो (Jio) के IPO की घोषणा हुई है और जल्द ही जियो का आईपीओ आने वाला है, ऐसे में सभी ये जानने को उत्सुक हैं कि आख़िरकार जियो की कमान कौन संभाल रहा है और इससे जुड़ने के बाद क्या फायदा होने वाला है.

कौन है Jio का मालिक?

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के 3 बच्चे हैं, मुकेश अंबानी के 2 बेटे और 1 बेटी हैं. मुकेश अंबानी ने जियो की कमान अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को सौंप रखी है. आकाश अंबानी फिलहाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं और सभी फैसले वही लेते हैं, आकाश अंबानी जियो के रोज के कामकाज, प्लानिंग और ग्रोथ स्ट्रैटजी को देख रहे हैं.

जियो (Jio) को इतना बड़ा बनाने में आकाश अंबानी का बड़ा हाथ है, जियो को और बड़ा बनाने के लिए वो डिजिटल, टेलीकॉम नेटवर्क और नए बिजनेस आइडियाज पर लगातार काम कर रहे हैं.

वहीं मुकेश अंबानी की बात करें तो अभी उनके हाथ में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की ओवरऑल बिजनेस प्लानिंग और ग्रोथ की जिम्मेदारी है, लेकिन अब वो अपने बच्चों को छोटे-छोटे यूनिट की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं, जिससे कि इस बिजनेस को और आगे बढ़ाया जा सके और मजबूत किया जा सके.

IPO आने से क्या होगा जियो में बदलाव?

IPO आने के बाद जियो की वैल्यू और बढ़ने वाली है, जब कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी तो उसकी वैल्यू और बढ़ेंगी, ऐसे में आईपीओ आने के बाद जियो के साथ आकाश अंबानी की जिम्मेदारी और बढ़ने वाली है. आईपीओ आने से आकाश अंबानी का रोल और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है. इसके साथ ही जियो की पर्सनल वेल्थ भी बढ़ने वाला है, जिससे आकाश अंबानी और ज्यादा अमीर होने वाले हैं.

ALSO READ: Dubai vs India: भारत या दुबई कहां खरीदें प्रॉपर्टी तो मिलेगा बढ़िया रिटर्न, जानिए किस देश में इन्वेस्ट करना होगा फायदेमंद