Author: Deepansha kasaudhan

  • CSK के विनर बनते ही Ravindra Jadeja की पत्नी ने किया कुछ ऐसा, खत्म हो गई MS Dhoni – जडेजा की तकरार

    CSK के विनर बनते ही Ravindra Jadeja की पत्नी ने किया कुछ ऐसा, खत्म हो गई MS Dhoni – जडेजा की तकरार

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से इस मुकाबले को जीता है। एम एस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में सबसे बड़ा योगदान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का रहा है। मैच के आखिरी ओवर की 2 गेंदों पर धोनी (MS Dhoni) की टीम को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, जिसे रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पूरी की। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरी ओवर की 2 बॉल पर एक छक्का और एक चौका जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया और इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही।

    REPORTS: IPL 2023 फाइनल के बाद MS DHONI कर सकते हैं क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, फैंस हुए अभी से भावुक

    खत्म हो गई MS Dhoni- Ravindra Jadeja की तकरार

    इस जीत के बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा एम एस धोनी से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्लेऑफ के दौरान धोनी अपनी ही टीम में रविंद्र जडेजा की हरकत पर गुस्सा हो गए थे। इस पर कई तरह की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन बाद में रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने अपनी प्रतिक्रिया देती।

    MS Dhoni का वीडियो वायरल

    हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उस मैच के बाद रविंद्र जडेजा ने कर्म को लेकर एक ट्वीट भी किया था। जिसको लेकर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई थी। हालांकि अब चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जिताने में रविंद्र जडेजा ने शानदार योगदान दिया। जडेजा की पत्नी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी, इसके कुछ देर बाद ही रीवाबा जडेजा सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंची।

    सोशल मीडिया पर दोनों के बाद जीत की तस्वीरें भी सामने आई है। इस तस्वीर और वीडियो के सामने आने के बाद फैंस बातचीत को जडेजा धोनी की लड़ाई की सुलह से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

  • IPL 2023 FINAL, STAT: कप्तान MS Dhoni ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बने कुल 24 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    कल यानी 29 मई को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में अपने नाम कर लिया है। आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। जिसे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से सीएसके के लिए लक्ष्य को 15 ओवर में 171 रन कर दिया गया।

    IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

    CSK: धोनी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा की विस्फोटक पारी के बदौलत हासिल कर लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। आईपीएल के इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं तो कई रिकॉर्ड टूटे। आइए जानते हैं मैच के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में —

    1.आईपीएल फाइनल में सबसे महंगी गेंदबाजी

    0/61 – शेन वॉटसन (आरसीबी) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2016

    0/56 – लॉकी फर्ग्यूसन (केकेआर) बनाम सीएसके, दुबई, 2021

    0/56 – तुषार देशपांडे (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023

    4/54 – करणवीर सिंह (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014

    2.सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेलेने वाले खिलाड़ी

    11 – एमएस धोनी

    8 – सुरेश रैना

    8 – अंबाती रायडू

    8 – रवींद्र जडेजा

    3.आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार खेलने वाले खिलाड़ी

    28 – एमएस धोनी

    24 – सुरेश रैना

    23 – रवींद्र जडेजा

    23 – अंबाती रायडू

    4.आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

    973 – विराट कोहली (आरसीबी, 2016)

    890 – शुभमन गिल (जीटी, 2023)

    863 – जोस बटलर (आरआर, 2022)

    848 – डेविड वार्नर (SRH, 2016)

    735 – केन विलियमसन (SRH, 2018)

    5.आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री

    128 – जोस बटलर (आरआर, 2022)

    122 – विराट कोहली (RCB, 2016)

    119 – डेविड वार्नर (SRH, 2016)

    118 – शुभमन गिल (GT, 2023)

    6.आईपीएल फाइनल में 50 प्लस स्कोर के साथ सबसे युवा बल्लेबाज
    20 साल, 318 दिन – मनन वोहरा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014
    21 वर्ष, 226 दिन – साई सुधारन (जीटी) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2023
    22 साल, 37 दिन – शुभमन गिल (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दुबई, 2021
    23 साल, 37 दिन – ऋषभ पंत (डीसी) बनाम मुंबई इंडियंस, दुबई, 2020

    7.आईपीएल फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
    117 * – शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, मुंबई WS, 2018
    115 * – रिद्धिमान साहा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014
    96 – साई सुदर्शन (जीटी) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2023
    95 – मुरली विजय (सीएसके) बनाम आरसीबी, चेन्नई, 2011
    94 – मनीष पांडे (केकेआर) बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014

    8.आईपीएल प्लेऑफ़ में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा उच्चतम स्कोर
    112* – रजत पाटीदार (आरसीबी) बनाम एलएसजी, कोलकाता, 2022 एलिमिनेटर
    96 – साई सुदर्शन (जीटी) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2023 फाइनल
    94 – मनीष पांडे (केकेआर) बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014 फाइनल
    89 – मनविंदर बिस्ला (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2012 फाइनल

    9.आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा टीम टोटल
    233/3 – जीटी बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023 क्वालीफायर 2

    226/6 – पीबीकेएस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2014 क्वालीफायर 2

    222/5 – सीएसके बनाम डीसी, चेन्नई, 2012 क्वालीफायर 2

    214/4 – जीटी बनाम सीएसके, अहमदाबाद, 2023 फाइनल

    208/7 – SRH बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016 फाइनल

    10.किसी आईपीएल सीजन के पहली पारी में सबसे ज्यादा औसत

    183 – 2023

    172 – 2018

    171 – 2022

    11.आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन रेट

    8.99 – 2023

    8.65 – 2018

    8.54 – 2022

    12.एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

    153 – 2023

    118 – 2022

    117 – 2016

    13.एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

    12 – 2023

    8 – 2022

    7 – 2016

    14.200 या अधिक का सफल पीछा

    8 – 2023

    3 – 2014

    2 – 2010, 2018, 2022

    1 – 2008, 2012, 2017, 2019, 2020, 2021

    15.एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक 200 से अधिक योग

    37 – 2023

    18 – 2022

    15 – 2018

    16.क्वालिफायर 1 के विजेता ने 2018 के बाद से छह आईपीएल फाइनल में से प्रत्येक जीता है.

    17.आईपीएल फाइनल में पीछा करने वाली टीमों के लिए आखिरी गेंद पर जीत

    आरआर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई डीवाईपी, 2008

    चेन्नई सुपर किंग्स बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023

    18.अजिंक्य रहाणे के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के हैं

    16 – 2023

    13 – 2015

    11- 2013

    19.आईपीएल फाइनल में चेज किए गए सबसे ज्यादा टारगेट

    200 – केकेआर बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2014

    191 – केकेआर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2012

    179 – सीएसके बनाम एसआरएच, मुंबई डब्ल्यूएस, 2018

    171 – सीएसके बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2023 (15 ओवर में संशोधित लक्ष्य)

    20.आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज.

    38 – विराट कोहली (RCB, 2016)

    37 – ऋषभ पंत (डीसी, 2018)

    35 – शिवम दुबे (CSK, 2023)

    34 – अंबाती रायडू (CSK, 2018)

    33 – शुभमन गिल (GT, 2023)

    21.CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

    35 – शेन वॉटसन, 2018

    35 – शिवम दुबे, 2023

    34 – ड्वेन स्मिथ, 2014

    34 – अंबाती रायडू, 2018

    22.सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी

    6 – रोहित शर्मा

    6 – अंबाती रायडू

    5 – हार्दिक पांड्या

    5 – कीरोन पोलार्ड

    5 – एमएस धोनी

    23.किसी एक सीजन में सबसे बड़ी साझेदारी

    939 – विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)

    939 – विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी, 2023)

    849 – रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे (CSK, 2023)

    791 – डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (SRH, 2019)

    756 – फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके, 2021)

    24.CSK के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

    733 – माइकल हसी, 2013

    672 – डेवोन कॉनवे, 2023

    635 – ऋतुराज गायकवाड़, 2021

    633 – फाफ डु प्लेसिस, 2021

  • IPL 2023: Shubman Gill ने Virat Kohli और Mohammed Shami ने चहल को दिया धोखा, अपने सिर पर सजाई ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

    इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला कल यानी 29 मई को हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने 10 रनों से गुजरात को हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है।

    आपको बता दें कि यह पांचवीं बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आईपीएल (IPL 2023) का खिताब अपने नाम किया है। साल 2023 के आईपीएल (IPL 2023) सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता है और इसके चलते उन्हें इस सीजन का ऑरेंज कैप और पर्पल कैप से भी नवाजा गया है।

    IPL 2023 FINAL: फाइनल मुकाबला हारते ही रोने लगे Mohit Sharma तो Hardik Pandya ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

    IPL 2023 ऑरेंज कैप

    आइए जानते हैं आईपीएल 2023 में किन दो खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप को गुजरात टाइटंन्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हासिल की है। शुभमन गिल ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए मात्र 20 रनों में 39 रन बनाए, जबकि इस सीजन शुभमन गिल ने कुल 17 मैच खेले हैं। उन्होंने इतनी ही पारियों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए हैं।

    IPL 2023 पर्पल कैप

    दूसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस रहे, जिन्होंने 14 मैचों में 730 रन बनाए। शुभमन को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए साल 2023 के आईपीएल सीजन में ऑरेंज कैप मिला है और इसके साथ उन्हें प्राइस मनी 15 लाख रुपए मिले। शुभमन के अलावा आईपीएल 2023 में मोहम्मद शमी ने भी अपनी गेंदबाजी से लोगों को प्रभावित किया है। जिसके बाद मोहम्मद शमी को आईपीएल 2023 में पर्पल कैप का अवार्ड मिला है।

    मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन 17 मैच खेले हैं। उन्होंने 18.61 की शानदार औसत से 28 विकेट लिए हैं जबकि पर्पल कैप की रेस में उनकी टीम के खिलाड़ी मोहित शर्मा ही दूसरे नंबर पर रहे।

  • IPL 2023: विनिंग ट्रॉफी लेने MS Dhoni खुद आगे नहीं आए बल्कि Ambati Rayudu को किया आगे, फिर बेटी जीवा को थमाई ट्रॉफी, फैंस कर रहे तारीफ

    MS Dhoni: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि, आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाने वाला था। लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला 29 मई को खेला गया है।

    इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम विजेता बनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने बोर्ड पर 214 रन बनाए, लेकिन बारिश के चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  को 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट दिया गया।

    REPORTS: IPL 2023 फाइनल के बाद MS DHONI कर सकते हैं क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, फैंस हुए अभी से भावुक

    MS Dhoni ने अंबाती रायडू को दिलाई विनिंग ट्रॉफी

    रोमांचक पारी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जीत के बाद सीएसके की टीम का सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, अंत की 2 गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का पांचवां खिताब जीता दिया। जिसके बाद एम एस धोनी भावुक हो गए और समंदर की तरह शांत रहें। इसके बाद धोनी उठते हैं और सभी खिलाड़ियों को गले से लगाने हैं।

    MS Dhoni के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

    विनिंग शॉट लगाने के दौरान रविंद्र जडेजा दौड़ते हुए माही के पास पहुंचे है तो माही ने जडेजा को गले लगा लिया, फिर गोद में उठा लिया। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई है। चेन्नई की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस लगातार चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

    आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद एम एस धोनी ने करोड़ों फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। बता दें कि विनिंग ट्रॉफी लेने के लिए एम एस धोनी खुद आगे नहीं आए बल्कि अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे अंबाती रायडू को आगे कर दिया।

    बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव ने विनिंग ट्रॉफी विनिंग टीम के कप्तान एमएस धोनी की जगह अंबाती रायडू को दी। इसके बाद ट्रॉफी धोनी ने अपनी बेटी जीवा के हाथों में दी। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोग बार बार देख रहे हैं।

  • IPL Prize Money: 5वीं बार चैम्पियन बनते ही CSK को BCCI ने कर दिया मालामाल, गुजरात, लखनऊ और मुंबई पर भी उड़ाए करोड़ो रूपये

    चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस के बीच बीच में बीते दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने बाजी मारते हुए आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बता दें कि, गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) यानी एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। चेन्नई ने इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 5 विकेट से अपने नाम किया है।

    World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप से 26 गुना ज्यादा है फीफा की प्राइज मनी, आईपीएल से भी है 7 करोड़ का फ़ासला

    Chennai Super Kings ने जीता IPL का खिताब

    आईपीएल 2013 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम करते ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मालामाल हो गई है। आइए जानते हैं कि, जीत पर टीम को कितने पैसे मिलने वाले हैं। बता दें कि, एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए, इसके जवाब में बारिश की वजह से मैच 15 ओवर का कर दिया गया था। तो चेन्नई को 171 रन बनाना था।

    चेन्नई ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जिसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विनर बनी। ऐसे में अब बीसीसीआई की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स को बंपर प्राइज मिलेगी, साथ ही वो टीमें भी मालामाल हो जाएंगी जो प्लेऑफ में पहुंची थी।

    मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 से में तीसरे स्थान पर रहने के लिए 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस सीजन में चौथे स्थान पर रहने वाली लखनऊ सुपर जॉइंट को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के प्रत्येक प्राप्तकर्ता को 15 लाख रुपए नगद मिलेंगे। इस साल के आईपीएल के विजेता को 20 करोड़ रूपए मिलेंगे, वहीं उपविजेता को 13 करोड़ रूपए मिलेंगे।

    IPL 2023 की प्राइज मनी

    चेन्नई सुपरकिंग्स : 20 करोड़
    गुजरात टाइटंस : 12.5 करोड़
    मुंबई इंडियंस : 7 करोड़
    लखनऊ सुपरजाइंट्स : 6.5 करोड़
    ऑरेंज कैप- 15 लाख रुपये
    पर्पल कैप- 15 लाख रुपये
    इमर्जिंग प्लेयर- 20 लाख रुपये
    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- 12 लाख रुपये
    गेम चेंजर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये
    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये

  • IPL 2023 FINAL: फाइनल मुकाबला हारते ही रोने लगे Mohit Sharma तो Hardik Pandya ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

    आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आपको बता दें कि, ये फाइनल मुकाबला 28 मई को होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से इसे 29 मई को किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में सीएसके (CSK) की टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात टाइटंस (GT) ने पहले बल्लेबाजी की और सीएसके को 171 रन का टारगेट दिया। हालांकि बारिश के चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट मिला।

    IPL 2023 फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, CSK के इस दिग्गज ने लिया अचानक संन्यास, फैंस हो गए दुखी

    CSK ने जीती IPL की ट्रॉफी

    इसके बाद सीएसके अपनी बैटिंग करना शुरू करती है। टीम ने अच्छी शुरुआत की, इसके बाद रहाणे, दुबे, रायडू और जडेजा की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि, हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने मैच में अच्छी पकड़ बनाई। लेकिन आखिरी ओवर की कुछ गेंदों ने गुजरात के लगातार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

    रविंद्र जडेजा की आखिरी 2 बॉल पर 10 रनों की शानदार पारी खेलते हुए सीएसके को खिताब जीतने में मदद की। हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और मोहित रैना काफी भावुक नजर आए। फाइनल मुकाबले में एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मुकाबला हारा दिया और आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

    हारते ही रोने लगे Mohit Sharma तो Hardik Pandya ने लगाया गले

    बता दें कि आखिर ओवर में चेन्नई की जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। शुरुआती तीनों 3 गेंदों पर 2 रन दिए मोहित शर्मा ने, लेकिन अंत की 2 गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने छक्का और चौका जड़ के चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जीता दिया। आखिरी गेंद पर चौका खाने के बाद मोहित शर्मा पिच पर बैठ कर रोने लगे तो उनकी आंखें नाम होता देख कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोहित शर्मा को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई जो वायरल हो रही है। ये एक भावुक कर देने वाला पल था। हालांकि वहीं दूसरी तरफ धोनी की टीम जीत का जश्न मना रही थी।

  • IPL 2023 में इन 5 खिलाड़ियों ने मालिकों को लगाया करोड़ों का चूना, अपनी ही टीम को देते रहे धोखा

    कल यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। लेकिन आपको बता दें कि, इस साल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने अपने मालिकों को करोड़ों का चूना लगाया है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, जबकि लोगों को उम्मीद थी कि यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    IPL 2023: सचिन तेंदुलकर से मिलने पहुंचे शुभमन गिल, उसके बाद जो हुआ वो अपने आप में इतिहास बन गया

    IPL 2023: इन खिलाड़ियों ने मालिाकों को लगाया करोड़ों का चूना

    आज हम आपको अपने इस लेख में आईपीएल 2023 के सीजन के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हे नीलामी में करोड़ों की कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ मालिकों को बल्कि फैंस को भी निराश किया है।

    सैम करन
    सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाडी हैं, उनको पंजाब किंग्स की टीम ने 18.50 करोड़ रूपए खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्होंने इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया। खिलाड़ी ने सीजन में खेले 14 मैचों में 10 से अधिक की इकॉनोमिक दर से सिर्फ 10 विकेट लिए। सैम ने आईपीएल 2023 में बल्लेबाजी में भी निराशा किया और 14 पारियों में 27.60 की औसत और 135+ की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 276 रन बनाये हैं।

    बेन स्टोक्स
    बेन स्टोक्स इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर है, उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ रूपए के साथ टीम में शामिल किया था। लेकिन बेन स्टोक्स का बेहद खराब प्रदर्शन रहा, बेन स्टोक्स ने सीजन में खेले 2 मैचों में सिर्फ 15 रन बनाये हैं।

    हैरी ब्रुक
    हैरी ब्रुक इंग्लैंड के बल्लेबाज है, जिनको सनराइजर्स की टीम ने 13 करोड़ के साथ टीम में शामिल किया था। लेकिन हैरी ने अपनी टीम को करोड़ो का चूना लगा दिया। ब्रुक ने सीजन में खेले 11 मैचों में 21.11 की औसत और 123.28 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाये हैं।

    मयंक अग्रवाल
    मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में 8.25 करोड़ रूपए के साथ शामिल किया था। मयंक अपनी टीम को अच्छी शुरूआत देने में सफल नहीं हो पाया। मयंक ने सीजन में खेले 14 मैचों में 27 की औसत से 270 रन बनाए। जिसमे एक अर्धशतक शामिल रहा।

    शिवम मावी
    गुजरात टाइटन्स की टीम ने शिवम मावी को 6 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये हैं कि उन्हें सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

  • लगभग खत्म हो गया भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी का IPL करियर, खराब प्रदर्शन से अपनी ही टीम के लिए विलेन बना प्लेयर

    आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आखिरी मुकाबाल आज होने वाला है। ये मुकाबला सीएसके (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 16वें (IPL 16th) सीजन में ऐसे कई ​खिलाड़ी हैं जिन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से इन खिलाड़ियों की चर्चा जोरों शोरों से चल रही है। आज हम ऐसे खिलाड़ी की चर्चा करने जा रहा है जिसका आईपीएल करियर करीब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

    इसके पीछे कारण इस खिलाड़ी का सबसे खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है। हर्षल पटेल (Harshal Patel ) के खराब प्रदर्शन की वजह से सेलेक्टर्स उनको बिल्कुल भाव नहीं दे रहे हैं।

    IND vs IRE: हर्षल पटेल ने बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, दीपक चाहर और स्टुअर्ट बिन्नी को छोड़ दिया पीछे

    Harshal Patel आईपीएल 16 खराब प्रदर्शन रहा

    वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हर्षल पटेल (Harshal Patel ) हैं। हर्षल पटेल (Harshal Patel ) को इस आईपीएल सीजन बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। जबकि इस साल उनके पास अच्छा मौका था प्रदर्शन करने का लेकिन उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल सीज 16 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

    बता दें कि इस आईपीएल सीजन में हर्षल पटेल ने 10 मुकाबले में 12 विकेट लिए हैं और रन काफी तेजी से बर्बाद किए हैं। ऐसे में वो अपनी टीम के लिए विलेन बन चुके हैं। हषर्ल पटेल ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 29 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि हर्षल पटेल के आंकड़े शानदार है लेकिन पिछले काफी समय से उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उनको मौका पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

  • Virendra Sehwag ने चुना IPL 16 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ियो को इंग्रोर करके युवाओं का नाम किया शामिल

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) अपने अंतिम पड़ाव पर है, आपको बता दें कि आगामी रविवार यानी कल इंडियन प्रीमियर लीग का आखरी और फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ फैंस को बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी प्रभावित किया है।

    ऐसे में इन्हीं में से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने टॉप 5 बल्लेबाज चुने है जिसमें रिंकू सिंह से लेकर यशस्वी जयसवाल तक का नाम शामिल है।

    IPL 2023 विनर को मिलेंगे करोड़ों रूपए, ये खिलाड़ी हो जाएंगे रातो-रात लखपति, BCCI की प्राइज मनी का हुआ खुलासा

    IPL 2023 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ी

    हाल ही में चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने टॉप बल्लेबाजों में पहला नाम रिंकू सिंह का लिया। उन्होंने कहा कि, मेरे दिमाग में पहला नाम रिंकू सिंह का आता है, क्योंकि आपके दिमाग में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं आएगा। जिसने लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई हो, सिर्फ रिंकू सिंह ने ही ऐसा किया है।

    दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए दूसरे नंबर पर मिडिल ऑर्डर बैटर शिवम दूबे हैं। जिन्होंने 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कुल 33 छक्के जड़े हैं। पिछला सीजन अच्छा नहीं था लेकिन इस सीजन वह एकदम साफ मनोदशा से आए और उन्हें छक्के लगाने हैं।

    वीरेंद्र सहवाग ने पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में केवल एक ओपनर को चुना है जो कि राजस्थान के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा है कि, तीसरा पिक मेरा ओपनर है। मुझे उनका नाम लेना पड़ेगा, क्योंकि उसने दमदार बल्लेबाजी है और इसी वजह से मुझे उसे चुनना पड़ा है। ये यशस्वी जायसवाल हैं।’ जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी की कला से सभी को प्रभावित किया है।

    चौथे नंबर पर सहवाग ने टीम इंडिया के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है। सहवाग ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में जीरो बना रहे थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की।’ बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में एक शतक समेत 600 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

    वीरेंद्र सहवाग ने पांचवे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के फिनिशर हेनरी क्लासेन को शामिल किया है। सहवाग ने कहा कि, इस लिस्ट में लास्ट में, मैंने हेनरिक क्लासेन को रखा है, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मध्य क्रम में दमदार बल्लेबाजी की। एक मैच में उन्होंने शतक भी जड़ा। स्पिन के खिलाफ रन बनाना बहुत कम विदेशी खिलाड़ियों को आता है।

  • IPL 2023: Purple Cap की रेस के प्रबल दावेदार की लिस्ट में सबसे आगे ये दिग्गज खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाजों का दबदबा कायम

    बीते दिन यानी शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस के बीच दमदार मुकाबला हुआं हालांकि यै अलग बात है कि, मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) स्कोर गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) ने 62 रनों के साथ मात दे दी है और इसी के साथ अब फाइनल में गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होना है।

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस मुकाबले में काफी ढीली रही है। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जबकि गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) की टीम से शुभमन गिल ने 229 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में एक बड़ा योगदान दिया है।

    पर्पल कैप की कैंप में Mohammad Shami सबसे आगे

    मुंबई इंडियंस की टीम 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर ही वापस लौट गई। हालांकि अब आईपीएल में बीते दिन के मुकाबले में गुजरात की जीत के बाद अब पर्पल कैप (Purple Cap) रेस में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि, ऑरेंज कैप के साथ-साथ पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस में भी काफी बदलाव हुआ है। गुजरात के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लगातार पर्पल कैप (Purple Cap) की कैंप पर अपना कब्जा जमाया हुआ है।

    पर्पल कैप की रेस के प्रबल दावेदार

    मोहम्मद शमी – 28 विकेट

    राशिद खान – 27 विकेट

    मोहित शर्मा – 24 विकेट

    पीयूष चावला – 21 विकेट

    युजवेंद्र चहल – 21 विकेट

Exit mobile version