विनिंग ट्रॉफी लेने MS Dhoni खुद आगे नहीं आए बल्कि Ambati Rayudu को किया आगे

IPL 2023: विनिंग ट्रॉफी लेने MS Dhoni खुद आगे नहीं आए बल्कि Ambati Rayudu को किया आगे, फिर बेटी जीवा को थमाई ट्रॉफी, फैंस कर रहे तारीफ

MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि, आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाने वाला था। लेकिन बारिश की वजह से ये मुकाबला 29 मई को खेला गया है।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम विजेता बनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने बोर्ड पर 214 रन बनाए, लेकिन बारिश के चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  को 15 ओवर में 171 रनों का टारगेट दिया गया।

REPORTS: IPL 2023 फाइनल के बाद MS DHONI कर सकते हैं क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, फैंस हुए अभी से भावुक

MS Dhoni ने अंबाती रायडू को दिलाई विनिंग ट्रॉफी

रोमांचक पारी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जीत के बाद सीएसके की टीम का सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, अंत की 2 गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का पांचवां खिताब जीता दिया। जिसके बाद एम एस धोनी भावुक हो गए और समंदर की तरह शांत रहें। इसके बाद धोनी उठते हैं और सभी खिलाड़ियों को गले से लगाने हैं।

MS Dhoni के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

विनिंग शॉट लगाने के दौरान रविंद्र जडेजा दौड़ते हुए माही के पास पहुंचे है तो माही ने जडेजा को गले लगा लिया, फिर गोद में उठा लिया। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई है। चेन्नई की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस लगातार चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद एम एस धोनी ने करोड़ों फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया। बता दें कि विनिंग ट्रॉफी लेने के लिए एम एस धोनी खुद आगे नहीं आए बल्कि अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे अंबाती रायडू को आगे कर दिया।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव ने विनिंग ट्रॉफी विनिंग टीम के कप्तान एमएस धोनी की जगह अंबाती रायडू को दी। इसके बाद ट्रॉफी धोनी ने अपनी बेटी जीवा के हाथों में दी। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोग बार बार देख रहे हैं।

Exit mobile version