Shahrukh Khan: लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की बेटी रेवती के प्री-वेडिंग समारोह में बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था. इस समारोह की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, इसी बीच एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, इस वीडियो में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान का ये वीडियो इसलिए ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि वो इस समारोह में अपने ही फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, शाहरुख खान की इस समारोह में मौजूदगी चार चांद लगा रही है.
कोई मिल गया पर डांस करते नजर आए Shahrukh Khan
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को इस समारोह में अपनी ही फिल्म कुछ कुछ होता है के एक गाने कोई मिल गया पर डांस करते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान के डांस का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शाहरुख खान इस गाने पर दुल्हन रेवती और उनके होने वाले पति सारंग लखानी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
गौरतलब है कि सारंग लखानी, नागपुर के उद्योगपति और राजनेता अरुण लखानी के बेटे हैं, ऐसे में 2 राजनितिक और उद्योगपति परिवार के प्री-वेडिंग समारोह में शाहरुख खान का ये डांस चार चांद लगा रहा है.
यहां देखें शाहरुख खान के डांस का वीडियो
View this post on Instagram
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के किंग Shahrukh Khan
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के किंग्स शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म “किंग” में व्यस्त हैं. शाहरुख खान की इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसमे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं.
वहीं फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे बड़े एक्टर्स धूम मचाते हुए नजर आएंगे. शाहरुख खान की ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

