Toxic Release Date OUT: साउथ के सुपर स्टार यश (Yash Kumar) अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ से फैंस के बीच धूम मचाए हुए हैं. यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट को कई बार मेकर्स ने अलग-अलग कारणों की वजह से टाला, लेकिन अब आख़िरकार इस फिल्म की रिलीज डेट फैंस के सामने आ गई है.
‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की टीम अब मैदान में है और तेजी से इस फिल्म के प्रमोशन में लग चुकी है, इस बार फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नही होने वाला है. डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने यश (Yash Kumar) स्टारर अपनी फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के रिलीज डेट का अधिकारिक ऐलान कर दिया है.
इस दिन सिनेमाघर में होगी Yash Kumar की ‘टॉक्सिक’
‘टॉक्सिक’ काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुकी है और रिलीज के लिए तैयार है, पहले इस फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे महायुद्ध की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया और अगला रिलीज डेट 4 जून 2026 रखा गया, लेकिन 4 जून को भी फिल्म किसी कारण से रिलीज नही की जा सकी और अगले डेट तक के लिए टाल दी गई.
अब डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने अपनी फिल्म के रिलीज की डेट का ऐलान कर दिया है. अब फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज की जानी है, अब ऐसा माना जा रहा है कि ये फाइनल डेट है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नही होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार अब इस फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नही किया जाएगा. ऐसे में आज से 2 महीने बाद ये फिल्म सिनेमाघर में होगी.
इस वजह से अगस्त में रिलीज होगी Yash Kumar की ये फिल्म
अब से 2 महीने बाद इस फिल्म को रिलीज करने की सबसे बड़ी वजह उस हफ्ते में लगातार त्यौहार का होना है. अगस्त के अंतिम हफ्ते में ‘वरमहालक्ष्मी’, ‘ओणम’, ‘ईद’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, इसी वजह से ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त 2026 को रिलीज किया जा रहा है. इससे मेकर्स को लंबा छुट्टी का हफ्ता मिलेगा और अच्छी खासी कमाई हो सकती है.
‘टॉक्सिक’ में साउथ के सुपरस्टार यश (Yash Kumar) के अलावा बॉलीवुड की कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. वहीं इन सबके अलावा इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, डैरेल डी’सिल्वा, बालाजी मनोहर, काइल पॉल, बेनेडिक्ट गैरेट, टेटियाना गैदार, अमित तिवारी और सुरजीत गोपीनाथ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे.

