Gold-Silver Rate Today on June 20: सोने और चांदी की कीमतें पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ रही थीं, लेकिन आज 20 जून 2026 शनिवार को तेजी से गिरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें (Gold and Silver Price) आज कुछ गिरी हैं. पिछले कुछ समय में ये कीमत डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई थी, लेकिन अब एक बार फिर इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है.
भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार सोना और चांदी की कीमत (Gold and Silver Price) आज थोड़ी सस्ती हुई है, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी की कीमत 2,50,000 प्रति किलोग्राम है. इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,39,500 रुपये है, वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,270 प्रति 10 ग्राम है.
बड़े शहरों में Gold की कीमत
- भारत की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,46,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं दिल्ली और गाजियाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,39,500 रुपये है.
- वहीं मुंबई की बात करें तो वहां 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,37,040 रुपये है.
- कोलकाता में सोने की कीमत मुंबई के बराबर ही है, कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,37,040 रुपये है.
- मुंबई और कोलकाता के अलावा बेंगलुरु में भी कीमतें बराबर हैं. बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,37,040 रुपये है.
- अगर चेन्नई में 22 और 24 कैरेट सोने की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,170 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,490 रूपये है.
आज चांदी की कीमतें भी हुईं धड़ाम
सोने (Gold Price) के अलावा चांदी की कीमतें (Silver Price) भी काफी कम हुई हैं. भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार चांदी की कीमतें 2,49,900 से 2,55,000 प्रति किलोग्राम के बीच है. मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमतें सबसे कम हैं, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमतें 2,49,900 रूपये हैं.
वहीं दिल्ली और गाजियाबाद में चांदी की कीमतें 2,55,000 प्रति किलोग्राम है. वहीं सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में रही, चेन्नई में चांदी की कीमत 2,70,000 रुपये है.
ALSO READ: LPG Rate Today: क्या फिर बढ़ने वाली है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत? फटाफट चेक करें नई कीमत

