LPG Rate Today
LPG Rate Today: क्या फिर बढ़ने वाली है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत? फटाफट चेक करें नई कीमत

LPG Rate Today: देश में चल रही LPG गैस की किल्लत के बीच हर महीने कीमतों में बढोत्तरी हो रही है. आज 20 जून 2026 को अगर घरेलू गैस की कीमतों पर नजर डालें तो देश के अलग-अलग शहरो में इसकी कीमत 942 रूपये के आसपास है. घरेलू गैस की कीमतों में पिछले कुछ समय में बढोत्तरी की गई है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़े हैं.

जून 2026 में घरेलू गैस की कीमतों में 29 रूपये की बढोत्तरी की गई है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 42 रुपये से 53.50 रुपये के आसपास बढ़ी है. वहीं पिछले महीने तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 992 रूपये की बढोत्तरी हुई थी, जिसकी वजह से अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3113.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है, जिससे आम जनता को भी नुकसान हो रहा है.

हर शहर की LPG Rate Today

शहर 

घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये3113.5 रुपये
मुंबई941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3256.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये
बेंगलुरु944.5 रुपये 3198.0 रुपये
अहमदाबाद949.0 रुपये3133.0 रुपये
लखनऊ979.5 रुपये3236.0 रुपये
भुवनेश्वर968.0 रुपये3290.5 रुपये
पटना1031.5 रुपये3400.5 रुपये

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बावजूद हो रही है गैस सिलेंडर की सप्लाई

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बावजूद भी भारत में गैस की किल्लतो से निपटने की सरकार हर संभव कोशिस कर रही है, इसके लिए भारत सरकार और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि पैनिक क्रीएट न करें और गैस की जमाखोरी से बचें, इसके साथ ही सरकार और मंत्रालय ने लोगों से अपील किया है की जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल, डीजल और LPG की घबराहट में खरीदारी न करें.

भारत सरकार और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को जारी किए गए अपडेट में कहा गया है कि

 “सभी रिफाइनरियां कच्चे तेल के भरपूर स्टॉक के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है. घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों में LPG का स्थानीय स्तर पर उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है.”