14वें दिन बॉक्स आफिस पर धड़ाम हुई Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2, इतने करोड़ की हुई कमाई

Ponniyin Selvan 2

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) 28 अप्रैल को रिलीज की गई, जो रिलीज के बाद काफी अच्छा कारोबार कर रही है। हालांकि रिलीज के दूसरे सप्ताह फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) का 14 दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि, फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने 14 दिन में कितने करोड़ रुपए की कमाई की है।

Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2 के लिए मेकर्स ने फूंकें करोड़ों रूपए, जानें क्या है स्टारकास्ट की फीस

बॉक्स आफिस पर धड़ाम हुई ऐश्वर्या राय की फिल्म Ponniyin Selvan 2

रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने रिलीज के 14 दिन 2.33 करोड़ रुपए की कमाई की है। बाकी दिनों के हिसाब से फिल्म का 14 दिन के कलेक्शन की कमाई में गिरावट आई है। इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 163.19 करोड़ रुपए हो चुकी है। जबकि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है।

बता दें कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। ये एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। जिसमे ऐश्वर्या राय के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, त्रिशा, जयम रवी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सौभिता धुलिपाला, प्रभु, विक्रम प्रभु, जय राम, प्रकाश राज जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।