Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2 के लिए मेकर्स ने फूंकें करोड़ों रूपए, जानें क्या है स्टारकास्ट की फीस

Ponniyin Selvan 2

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसमे ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के अलावा इसमे चियान विक्रम, कार्थी और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी खासी कमाई कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है।

बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई कर रही Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2, कई फिल्मों के तोड़ रही रिकॉर्ड

Ponniyin Selvan 2 स्टारकास्ट की फीस

फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने 2 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया और यह आंकड़ा दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस का बताया जा रहा है। बता दें कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 के लिए मेकर्स ने काफी तगड़ा बजट बनाया था और हर एक कलाकार को काफी मोटी फीस भी दी गई है।

खबरों के अनुसार पोन्नियन सेल्वन 2 में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम को फिल्म के लिए 12 करोड़ रूपए बतौर फीस दी गई है। जबकि ऐश्वर्या राय को 10 करोड़ रूपए दिए गए। अभिनेता कार्थी को फिल्म के लिए 5 करोड़, जबकि जयम रवी और त्रिशा कृष्णन को 3—3 करोड़ रुपए दिए गए हैं। अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को फिल्म के लिए 2.50 करोड़ रुपए फीस दी गई है। जबकि ऐश्वर्या लक्ष्मी को फीस के रूप में 1.50 करोड़ रुपए दिए गए हैं।