Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान काफी चर्चा में बने रहते हैं. उनकी फिल्म पठान ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी. इसी के साथ शाहरुख खान ने ईद की  भी बधाई अपने फैन्स को दी. अब शाहरुख़ खान की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कौन है वो मिस्ट्री गर्ल.

Shah Rukh Khan ने इस मिस्ट्री गर्ल के लिए किया कुक, साथ में ली सेल्फी

शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) को ऐसे ही नहीं बॉलीवुड का किंग कहा जाता है. बॉलीवुड के किंग की फिल्म पठान ने कमाल किया था. इसके बाद अब किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग में बिजी हो गए हैं. बता दें की, हाल ही में ईद के मौके पर किंग खान अपने घर की बालकनी में आए थे, जहां से उन्होंने अपने फैंस को हाथ हिलाकर ईद की बधाई दी थी.

अब सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान की एक लड़की के साथ फोटो खूब वायरल हो रही है. हर कोई जानना चाहता है की आखिर ये लड़की कौन है जो शाहरुख़ के घर मन्नत में पार्टी कर रही है. शाहरुख खान के साथ तस्वीर में पोज दे रहीं ये मिस्ट्री गर्ल माॅडल नवप्रीत कौर (Navpreet Kaur) हैं.

मन्नत में डिनर के लिए इस मिस्ट्री गर्ल को शाहरुख़ ने अपने घर किया था इनवाइट

बता दें की, शाहरुख़ (Shah Rukh Khan) ने माॅडल नवप्रीत कौर को अपने घर डिनर के लिए बुलाया था. नवप्रीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शाहरुख़ के साथ फोटो शेयर की थी. नवप्रीत कौर ने बताया कि किस तरह से शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में उनकी खातिरदारी की है.

शाहरुख खान ने नवप्रीत के लिए पिज़्ज़ा भी बनाया. नवप्रीत ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है की, “मैं इसे पोस्ट नहीं करुंगी. लेकिन यह याद बहुत कीमती है, जिसे मैं अपने तक सीमित नहीं रख सकती थी. मन्नत में मेरे जीवन इस खास दिन के लिए मैं अपने आपको धन्य महसूस करती हूं. किंग शाहरुख खान ने मेरे लिए अपने हाथों से खुद पिज्जा बनाया.”

 

ये भी पढ़ें: किंग खान की पत्नी गौरी खान भी हो गई थीं ऊप्स मोमेंट का शिकार, अपनी दिलकश अदाओं से छाई रहती हैं शाहरुख खान की पत्नी