Atique Ahmed
Atique Ahmed

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद (Atique Ahmed) की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या उस वक्त हुई जब प्रयागराज के अस्पताल में दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए ले जा रहा था। उस वक्त अतीक अहमद (Atique Ahmed) और अशरफ अहमद पुलिस की कस्टडी में थे। इसी बीच हमलावरों ने आकर दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही अतीक (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की मौत हो गई।

Atique Ahmed को सबसे पहले इस अधिकारी ने किया था गिरफ्तार, पूर्व डीएसपी बोलें खत्म नहीं हुआ अतीक का साम्राज्य

प्रयागराज के जेल में बंद है Atique Ahmed का बेटा अली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अतीक अहमद से पहले उसके बेटे असद को एसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अब इसी बीच खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि पिता की हत्या से आहत अतीक अहमद के बेटे अली ने खुद को घायल कर लिया है। बता दें कि, प्रयागराज की नैनी जेल में अतीक अहमद का बेटा अली बंद है। जब इस तरह की खबरें आई तो अब डीजी कारागार कार्यालय की तरफ से इसका खंडन भी किया गया है। डीजी कारगर कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि, नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक का बेटा अली बिल्कुल ठीक है। उसके बारे में मीडिया में प्रसारित कुछ खबरें झूठी हैं।

Atique Ahmed के बेटे अली अहमद पर लगा है ये आरोप

अगर हम बात कर रहे हैं अली अहमद की तो अली पर अपने रिश्तेदार से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। जब पुलिस ने अली पर दबिश की तो वह फरार हो गया था। इसके बाद अली पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया। इसके बाद खुद अली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।