Atique Ahmed
Atique Ahmed

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद (Atique Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की बीते शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उस वक्त हुई जब दोनों को प्रयागराज में एक अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। उसी बीच तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके पर ही अतीक (Atique Ahmed) और उसके भाई की मौत हो गई। इस वारदात के बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसी बीच अशरफ का एक बयान सुर्खियों में है।

Atique Ahmed Murder Case: प्रयागराज से नहीं बल्कि इस जगह से हैं तीनों हमलावर, मीडियाकर्मी के भेष में दिया वारदात को अंजाम

Atique Ahmed के भाई अशरफ ने की थी मौत की भविष्यवाणी

दरअसल बात यह है कि, उमेश पाल अपहरण केस में सुनवाई के बाद जब प्रयागराज से वापस अशरफ को बरेली जेल ले जाया जा रहा था। तब उसने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए एक बड़ा बयान दिया था। 29 मार्च को अशरफ ने कहा था कि, आज मुझे इलाहाबाद में सूचना दी गई है कि 2 हफ्ते के अंदर तुम्हें फिर से जेल से किसी बहाने निकालेंगे और निपटा देंगे। एक बड़े अफसर ने यह बात कही मैं उनका नाम नहीं ले सकता।

उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू

गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है और साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं वारदात के बाद अब पुलिस की जांच कर रही है। इस वारदात से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराज हैं और उन्होंने डीजीपी और एडीजी को तलब किया है।