Nilu Kohli
Nilu Kohli

टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मशहूर टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली (Nilu Kohli) के पति का निधन हो गया है। नीलू कोहली (Nilu Kohli) के पति हरमिंदर सिंह का बीते दिन यानी शुक्रवार को निधन हो गया है। खबरों में बताया जा रहा है कि नीलू (Nilu Kohli) के पति पूरी तरह से स्वस्थ थे, वो शुक्रवार को गुरूद्वारे भी गए थे लेकिन जब वो वहां से वापस आने के बाद बाथरूम में गए थे तो वहीं पर वो गिर गए।

Nilu Kohli के पति का निधन

खबरों के अनुसार जिस वक्त नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह बाथरूम में गिरे उस वक्त घर में सिर्फ हेल्पर ही मौजूद था और लंच तैयार कर रहा था। हेल्पर हरमिंदर सिंह के लौटने का इंतजार कर कहा था, जिससे वो उनको लंच करा सके। लेकिन जब काफी टाइम बाद वो बाहर नहीं निकले तो हेल्पर ने चेक किया, हेल्पर ने देखा कि नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह गिरे पड़े है।

Nilu Kohli की दोस्त ने किया खुलासा

खबरों के अनुसार अभिनेत्री नीलू कोहली की एक दोस्त ने बताया कि, उनके पति को डायबिटीज थी लेकिन वो पूरी तरह से ठीक थे, सब कुछ अचानक हुआ। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि नीलू कोहली के पति का अंतिम संस्कार रविवार को होगा, इसका कारण ये है कि उनका बेटा बाहर है, उसके आने के बाद ही अभिनेत्री के पति का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nilu Kohli (@nilukohli)

अगर हम बात करें नीलू कोहली की तो वो कई टीवी शो में काम कर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमे हाउसफुल 2, पटियाला हाउस, हिंदी मीडियम जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है।

पॉपुलैरिटी के मामले में Bigg Boss विनर MC Stan ने Virat Kohli और Tejasswi Prakash को छोड़ा पीछे, ये रहा प्रूफ