भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव अपने गेम को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 37 वर्षीय क्रिकेटर पुणे शहर के रहने वाले हैं। वह भारत के घरेलू मैचों में अपनी कला से काफी चर्चा में हैं। वहीं उनकी बैटिंग स्टाइल का भी हर कोई फैन है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए अधिक क्रिकेट खेला है लेकिन केदार जाधव ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपना ओडीआई डेब्यू किया था। इसके अगले साल उन्होंने T20 में डेब्यू किया था। आज हम उनके क्रिकेट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ और पत्नी की बात कर रहे हैं।
केदार जाधव की पत्नी हैं काफी खूबसूरत
केदार जाधव की पत्नी काफी खूबसूरत हैं, दोनों साथ में अच्छा टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों के बीच अच्छा बांड है। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। एक बार पत्नी के कहने पर वह क्रिकेट छोड़ने से बच गए थे। शादी के बाद केदार जाधव और उनकी पत्नी स्नेहल जाधव के साथ हनिमून पर थे, उस वक्त महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अगले टूर्नामेंट के लिए अपने 15 क्रिकेटर्स की सूची जारी की जिसमें की जाधव का नाम नही था। उनकी पत्नी भी जिद पर आ गई, अगर आप क्रिकेट छोड़ोगे तो मै आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर क्या था पत्नी का जिद और विश्वास केदार जाधव के काम आया है।
View this post on Instagram
केदार जाधव का ऐसा है गेम
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर जाधव ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ बल्लेबाज हैं। उन्होंने एकदिवसीय श्रृंखला के सभी मैच खेले और तीसरे एकदिवसीय मैच में अपना पहला शतक बनाया। उन्होंने 17 जुलाई 2015 को अपना टी20ई डेब्यू किया था। वह अपनी क्रिकेट स्टाइल के लिए काफी जानें जाते हैं। वह सीएसके टीम के लिए आईपीएल भी खेलते हैं। जाधव आईपीएल में साल 2010 से ही लीग का हिस्सा हैं, लेकिन आईपीएल में जाधव ने उस तरह से प्रदर्शन नहीं किया है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

