kantara
kantara

अगर हम साल 2022 की साउथ की मशहूर और सुपरहिट फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम कंतारा (Kantara) की आती है। कंतारा (Kantara) ने बाॅक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई रिकाॅर्ड अपने नाम किए थे। कंतारा (Kantara) साल 2020 की सबसे शानदार फिल्मों की लिस्ट में आती है। जिसको देखने के बाद कई लोगों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की थी।

कंतारा (Kantara) की आपार सफलता को देखते हुए अब डायरेक्टर और अभिनेता ऋषभ शेट्टी इसका सीक्वल बनाने जा रहे है। खबरों के अनुसार कंतारा (Kantara) का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज किया जाएगा। अब इसी बीच ऋषभ शेट्टी ने बड़ा अपडेट दिया है।

बेयर ग्रिल्स ने अपने सरवाइवर शो ‘मैन वर्सेस वाइड’ में दिया विराट कोहली को न्योता, किंग कोहली की जमकर की तारीफ

Kantara में रजनीकांत की एंट्री

ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा की सफलता के बाद इसके प्रीक्वल का ऐलान कर दिया है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसे सुनने के बाद रजनीकांत के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा। दरअसल बात ये है कि, ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा के दूसरे पार्ट में रजनीकांत भी नजर आ सकते है। साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म में एंट्री होने जा रही है। हालांकि आपको बता दें कि इस खबर को लेकर अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

साउथ इंडस्ट्री के इन 5 सुपरस्टार की बेटियां रहती है लाइमलाइट की दुनिया से बहुत दूर

अगले साल आएगा Kantara का दूसरा पार्ट

इस खबर को लेकर मेकर की तरफ से ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित है। अगर ऐसा होता है कि तो यकीनन ये फिल्म रजनीकांत के चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं फिल्म कंतारा के दूसरे पार्ट के बारे में बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा था कि, आपने जो देखा है असल में वह पार्ट 2 है। पार्ट 1 तो अगले साल तक आएगा। फिल्म पर अभी रिसर्च जारी है।

JANHVI KAOOR की बेडरूम तस्वीर ने मचाई सनसनी, सिर्फ ब्रालेट में तस्वीरें देख फैंस हुए आउट ऑफ कंट्रोल