बेयर ग्रिल्स ने अपने सरवाइवर शो ‘मैन वर्सेस वाइड’ में दिया विराट कोहली को न्योता, किंग कोहली की जमकर की तारीफ

By Akash Ranjan On August 2nd, 2022
बेयर ग्रिल्स ने अपने सरवाइवर शो 'मैन वर्सेस वाइड' में दिया विराट कोहली को न्योता, किंग कोहली को कहा- “वो शेर दिल इंसान है”

बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के सरवाइवर शो ‘मैन वर्सेस वाइड’ (Man vs Wild) से आप सभी भली-भांती परिचित होंगे। शो में बेयर ग्रिल्स दर्शकों को बताते हैं कि जंगलों, बीहड़ों और समंदर में अगर कोई फंस जाए तो वो कैसे सरवाइव कर सकता है। उनके इस शो को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं शो में बेयर ग्रिल्स कुछ भी खा लेते हैं, जिसके चलते बच्चा-बच्चा उनको जानता है।

एक बार फ़िरसे ब्रिटिश एडवेंचरर और टीवी होस्ट बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) का रियलिटी शो चर्चा में हैं। क्योंकि इस बार उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ एपिसोड करने की इच्छा जताई है। 48 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय हस्ती ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi), बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने अनोखे शो का एपिसोड बनाया था और अब उन्होंने विराट कोहली के साथ शूट करने की इच्छा जताई है।

बेयर ग्रिल्स ने विराट कोहली को दिया न्योता

बेयर ग्रिल्स ने विराट कोहली को दिया न्योता

बेयर ग्रिल्स ने विराट कोहली को दिया न्योता

बेयर ग्रिल्स के सरवाइवर शो ‘मैन वर्सेस वाइड’ (Man vs Wild) में अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच मनुष्य किस प्रकार जीवन यापन कर सकता है उसके नमूने पेश करते हैं। बहुत दफा वे ऐसी जगह पर भी जाते है जो की किसी भी मानव के लिए चुनौती के अलावा और कुछ नहीं पेश करती है। कई प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों के साथ, बेयर को शानदार अनुभव हुए हैं। जिसके बाद वे अन्य भारतीय सेलिब्रिटी के साथ शो करना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया कि वह प्रियंका चोपड़ा जोनस और विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ एक रोमांचक एपिसोड करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि,

“विराट के साथ साहसिक एपिसोड करना अद्भुत होगा, वे एक शेर दिल इंसान है, दयालु भी है और प्रियंका चोपड़ा अविश्वसनीय होंगी, मैं उनके पति को एक बार यात्रा पर ले गया था।”

बेयर ग्रिल्स के साथ विराट कोहली को देखना होगा अद्भुत

बेयर ग्रिल्स के साथ विराट कोहली को देखना होगा अद्भुत

बेयर ग्रिल्स के साथ विराट कोहली को देखना होगा अद्भुत

अगर विराट कोहली (Virat Kohli) ग्रिल्स के साथ नजर आते है तो उनके चाहने वालों के लिए एक बेहद शानदार अनुभव हो सकता है। बल्लेबाज विश्व भर में अपने दृढ़ निश्चय और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं ऐसे में क्रिकेट के अलावा भी उन्हें अन्य एक्शन में देखना उनके फैंस को खुशी प्रदान कर सकता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अजय देवगन (Ajay Devgn), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), मेगास्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस शो में नजर आ चुके हैं। बेयर की ओर से भी भारतीय सेलिब्रिटी का खूब सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि,

“प्यार और स्वागत की गर्मजोशी मैं हमेशा भारतीय सुपरस्टारों से महसूस करता हूं वे हमेशा इतने दयालु होते है कि मुझे गले लगा लेते हैं। मैं महसूस करता हूं कि यही सबसे बड़ा आशीर्वाद है जो मैं कभी भी मांग सकता हूं। भारत हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब है।”

Tags: बेयर ग्रिल्स, मैन वर्सेस वाइड, विराट कोहली,