महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 55 एकड़ के फार्म में रखी है 70 गाय, क्रिकेट छोड़ खेती और कर रहे हैं पशुपालन

By Tanu Chaturvedi On February 20th, 2023
महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती शानदार खिलाड़ियों में होती है। धोनी ने साल 2007 में वर्ल्ड कप और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जिताया था। इस जीत से उन्होंने भारत का नाम रोशन कर दिया था। टीम इंडिया के इसी कप्तान के लिए आईसीसी के 3 बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दिलाई थी। वह आईपीएल में 4 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं।

क्रिकेट के अलावा इस क्षेत्र में भी करते हैं काम

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा गौ सेवा और सब्जियों के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। उनका घर रांची में है, महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बचपन यही गुजारा था। रांची में उनका एक बहुत ही बड़ा और शानदार फार्म हाउस भी है। इनके इस फॉर्म का नाम कैलाश पति है यह फार्म 55 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्म में धोनी सब्जियां उगाते हैं। आपको बता दें कि धोनी के इस फॉर्म में उगने वाली सब्जियों की डिमांड बहुत हाई फाई है। धोनी अपने फॉर्म में 70 गए भी रखते हैं जिन से लगभग 300 लीटर उत्पादन दिल्ली होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

अपनी फोटोज भी करते हैं शेयर

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ साथ अपनी फोटोज से भी फैंस के बीच छाए रहते हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ कई इवेंट्स और पार्टीज की पर्सनल फोटोज भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते रहते हैं। उनकी फोटोज को फैंस काफी लाइक करते हैं। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऋषभ पंत के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं, इसकी फोटो भी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यू ईयर पार्टी के दौरान देखी गई थी। खबरें तो ये भी हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले कप्तान धोनी का ये आईपीएल सीजन 2023 आखिरी सीजन हो सकता है, इसके बाद वह क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे।

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी धोनी,