भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कुछ कहा है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर अपनी राय दी है। आइए आपको बताते हैं क्या बोले रविचंद्रन अश्विन….
रविचंद्रन अश्विन ने दी राय
दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि,
‘2019 के वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने अपने घर पर शानदार खेल दिखाया है। भारत के दौरे पर जो भी टीमें आई है उसके खिलाफ टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। चाहे वो वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीम हो। अब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। भारत का घरेलू रिकॉर्ड 2019 के वर्ल्ड कप के बाद 14-4 है, जोकि 70-80 प्रतिशत रिजल्ट है। इन 18 वनडे में से 14 मैच अलग-अलग वेन्यू पर हुए हैं’।
भारतीय स्पिनर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा,
‘इस बार का वर्ल्ड कप भारत में होना है, टीम इंडिया को इसका भरपूर फायदा मिलने वाला है। 2019 के बाज से भारत ने अपने घर पर शानदार क्रिकेट खेली है, जिससे यह उम्मीद बंध रही है कि भारतीय टीम के पास एक बार फिर विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका होगा।’
नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा कि,
‘2011 के बाद से जो भी वर्ल्ड कप हुए हैं उसमें मेजबान टीम ही विजेता बनी है। आप देख लिजिए, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड, इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। घरेलू मैदान का आपको फायदा मिलता है। आप अपने कंडीशंस को बेहतर तरीके से समझते हैं और जानते हैं। हालांकि भारत में जब भी आप अलग वेन्यू पर खेलते हैं तो हर बार विकेट अलग होता है।’
इस बार वनडे वर्ल्ड कप नवंबर में होना है। भारत ने आखिरी बार विश्व कप 2011 में भारत की मेजबानी में ही जीता था हालांकि टीम में 2019 के वर्ल्ड कप में भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था लेकिन हार नसीब हुई थी।
