वेदा कृष्णमूर्ति
वेदा कृष्णमूर्ति

टीम इंडिया महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला (Arjun Hoysala) ने प्रपोज किया था। अब ये दोनों खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी फोटोज वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, इस पोस्ट को फैंस काफी लाइफ और कमेंट दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

वेदा कृष्णमूर्ति ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेज !!! यह आपके लिए है अम्मा। आपका जन्मदिन हमेशा स्पेशल रहेगा। लव यू अक्का। जस्ट मैरिड. 12.01.23.’

अर्जुन होयसला (Arjun Hoysala) ने किया था प्रपोज

अर्जुन होयसला (Arjun Hoysala) ने वेदा कृष्णमूर्ति को अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। अर्जुन होयसला ने उस समय पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘और उसने हां कह दिया है.’ अर्जुन ने पहाड़ों के बीच अपने प्यार का इजहार किया था। वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें दोनों एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Hoysala (@arjunhoysala)

कैसा है दोनों खिलाड़ियों का करियर

अर्जुन होयसला ने टीम इंडिया के लिए घरेलू क्रिकेट में साल 2016 में डेब्यू किया था। वह कर्नाटक की टीम की तरफ से खेले थे। अर्जुन होयसला बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, उन्हें अभी क्रिकेट में अपना लंबा करियर तय करना है। वहीं, वेदा ने साल 2011 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, वो टीम इंडिया के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेल चुकी हैं। वेदा मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी भी कर लेती हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में वेदा ने अब तक 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2020 में आइसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वनडे क्रिकेट में वेदा का औसत 25.9 का रहा है और वो फिलहाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं।